Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

यूपी में उबले अधिवक्‍ता, बार से मंत्री निलंबित

: वकील विनय द्वारा आत्‍महत्‍या किए जाने का मामला : सिस्टम से ऊबकर आत्महत्या करने वाले अधिवक्ता विनय कुमार सिंह यादव के सुसाइड नोट में स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू का नाम आ जाने से वकीलों और राजनेताओं में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। वकीलों का गुस्सा चरम पर हैं। शुक्रवार को कानपुर में कचहरी में वकीलों ने घूम- घूम कर नारेबाजी की। फर्रुखाबाद में तो वकीलों ने स्वास्थ्य मंत्री के कई पुतले भी फूंकें और प्रदर्शन किया। दोनो जगह कचहरी का कामकाज बिलकुल ठप रहा। मुवक्किल के लिए भागदौड़ में जुटे एक वकील की वकीलों द्वारा ही पिटाई करने की भी खबर है।

उधर बार एवं लायर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में अंटू मिश्रा को बार एसोसिएशन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। वकीलों के एक समूह ने मृतक वकील विनय कुमार सिंह यादव की पत्नी श्रीमती उमा यादव से बातचीत करके तहरीर तैयार की है। यह थाना फीलखाना में आज दी जाएगी। उधर सपा की तरफ से शिवपाल सिंह यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही भी यहां मृतक के घर आ रहे हैं। इससे इस मामले के राजनीतिक रंग लेने की संभावना अब और बलवती हो गयी है। कमला टावर के निकट माहेश्वरी मोहाल स्थित मृतक वकील के निवास पर उनके परिवारीजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

फर्रुखाबाद से भी प्राथमिक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वर्गीय विनय कुमार सिंह यादव की पत्नी उमा से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस प्रकरण में उमा यादव को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। समाजवादी पार्टी के सांसद राकेश सचान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उनके निवास पर आये, कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों के भी पहुंचने की खबर है।

रिजवान चंचल की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    January 22, 2011 at 10:53 am

    कारण क्या था , अंटू ने क्या किया इसे भी तो बताना चाहिये था तभी तो पुरी बात समझ में आती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...