लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डा. हरीराम त्रिपाठी की आज दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी होगी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है. डा. त्रिपाठी को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर विमान से दिल्ली लाया गया था.
आपको बता दें कि डा. त्रिपाठी की की तबीयत 14 जनवरी की रात में अचानक खराब हो गई. उन्हें अटैक हुआ था. उनके परिजन तत्काल उन्हें लारी हास्पीटल ले गए. वहां हालत में ज्यादा सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के डिवाइन हास्पीटल ले जाया गया. वहां भी जब उनके हालत में बहुत सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली लाया गया. आपको बता दें कि डा. त्रिपाठी काफी वरिष्ठ पत्रकार हैं तथा पिछले कई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पीटीआई समेत कई संस्थानों को उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं.











