दैनिक भास्कर, लुधियाना के न्यूज एडिटर कम स्पेशल करेस्पांडेंट राधाकृष्ण त्रिपाठी के पिता जीपी त्रिपाठी का निधन हो गया. वे 80 साल के थे. पिछले काफी समय से वे बीमार चल रहे थे. उनका डायबिटिज का इलाज चल रहा था. कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक भी हुआ था. इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे.
श्री त्रिपाठी मूल रूप से इलाहाबाद के न्यायीपुर गांव के निवासी थे. वे काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे. वे अपने गांव में लगातार 35 साल तक प्रधान रहे. उनका अंतिम संस्कार आज इलाहाबाद में कर दिया गया. वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं.












Ajay Kumar
January 27, 2011 at 4:28 pm
Radha Krishn News Editor kab ban gaya. waha to Satish N.E. Hai. dear Yashwant…