Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त

टीवी और टीआरपी (21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2008 तक)

शेयर बाजार की उछलकूद-सा हाल है टीवी न्यूज चैनलों की रेटिंग का। खासकर न्यूज24 की रेटिंग तो सेंसेक्स की तरह कभी चढ़ाई पर होती है तो अगले ही हफ्ते जमीन सूंघने लगती है। पिछले हफ्ते टैम ने जो आंकड़े बताए उसमें यह न्यूज चैनल एनडीटीवी की बराबरी कर रहा था तो इस हफ्ते वह सहारा के समय से भी पिछड़ गया। नए साल की पार्टी करने लायक अंक पिछले हफ्ते लाने वाला न्यूज24 नए साल में घुसते ही धड़ाम हो गया है। न्यूज24 को इस हफ्ते 0.8 फीसदी अंक का नुकसान हुआ है। समय 0.1 फीसदी का फायदा लेकर न्यूज24 से आगे निकल गया है। राहत की सांस ली है स्टार न्यूज ने। पिछले कई हफ्तों से लगातार हो रही गिरावट को रोकने का मन बनाए दिक्खे है यह। 

इस हफ्ते स्टार न्यूज 0.5 फीसदी चढ़ा है। लगातार चढ़ रहे इंडिया टीवी को इस हफ्ते गिरना पड़ा है। कमी-बेसी के बावजूद टाप फाइव खिलाड़ी अपनी-अपनी पोजीशन पर बरकरार हैं। इंडिया न्यूज ने डीडी को इस हफ्ते फिर पीछे कर दिया, पर अंक दोनों के ही घटे हैं। ज्यादा अंक (0.5) खोने से डीडी को एक पायदान गिरना पड़ा है।

इस हफ्ते बल्ले-बल्ले वाली खबर जी न्यूज के लिए है। इसके पाले में सबसे ज्यादा (1.6 फीसदी) चढ़ाव है। जी न्यूज ने अपने पीछे वाले आईबीएन7 को और ज्यादा पीछे धकेल दिया है। आईबीएन7 की स्थिति और अंक में कोई बदलाव नहीं है। पिछले हफ्ते भी यह 9.3 पर था, इस हफ्ते भी यहीं है। लगता है, आईबीएन वाले न्यू ईयर पार्टी की खुमारी से अभी उबरे नहीं हैं।

इंडिया टीवी को पूरे एक फीसदी का नुकसान हुआ है। आज तक ने 0.4 के लाभ के साथ अपनी स्थिति और सुधारी है। पिछले कई हफ्तों से पिछड़ रहा लाइव इंडिया हालांकि अब भी सबसे निचले पायदान पर है लेकिन उसके लिए संतोष करने लायक खबर यही है कि उसने थोड़ा सा (0.1) सुधार किया है। उम्मीद करते हैं कि मंदी की मार से परेशान इस चैनल और इसकी टीआरपी के बारे में आगे भी अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी।

मामूली (0.1) चढ़ाई करने के बावजूद एनडीटीवी के सामने अब खतरा समय बनकर खड़ा हो गया है। अगर इस सदाबहार न्यूज चैनल के ‘सरकारी कर्मचारियों’ ने और ज्यादा मेहनत नहीं की तो कुछ हफ्तों में इसे एक पायदान नीचे उतरना पड़ेगा। हालांकि नए बॉस के आने के बाद ‘सरकारी’ माहौल में कुछ बदलाव होने की खबरें हैं। देखते हैं, माहौल बदलने का असर टीआरपी पर कब तलक पड़ता है। 

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक- 19.4 (चढ़ा 0.4),  इंडिया टीवी- 16.8 (गिरा 1.0),  स्टार न्यूज- 15.0 (चढ़ा 0.5),  जी न्यूज- 11.2 (चढ़ा 1.6),  आईबीएन7- 9.3 (यथावत),  एनडीटीवी- 6.3 (चढ़ा 0.1),  समय- 6.0 (चढ़ा 0.1),  न्यूज24- 5.4 (गिरा 0.8),  तेज- 4.1 (गिरा 0.3),  इंडिया न्यूज- 3.0 (गिरा 0.1),  डीडी- 2.7 (गिरा 0.5),  लाइव इंडिया- 1.5 (चढ़ा 0.1)

(समयावधि : 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2008, टीजी : सीएस-15+)

पिछले पांच हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...