उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब से संबद्ध बलरामपुर प्रेस क्लब के चुनाव में अमर उजाला के पत्रकारों ने अध्यक्ष व महासचिव के पद पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमर उजाला के डीपी सिंह ने हिंदुस्तान के अविनाश त्रिपाठी को पांच मतों से पराजित किया। महासचिव पद के लिए अमर उजाला के ही संजय तिवारी चुने गए हैं। संजय को कुल पड़े तैंतीस मतों में सत्ताइस मत मिले जबिक उनके खिलाफ खड़े डीडी के आरके मिश्रा को केवल छह मत मिले। संजय बीते साल भी महासचिव चुने गए थे।
उपाध्यक्ष पद पर सचिन मदान और अविनाश पांडे जबकि संयुक्त सचिव पद पर वर्षकार कलहंस एडवोकेट व देवेंद्र चौहान पहले ही निविर्रोध चुने जा चुके हैं। रवि गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। कार्यकारिणी के सात पदों पर संजय पांडे, हीरा लाल मौर्य, केएल यादव, सरेश कुमार मिश्रा, आफाक अहमद, मंगल देव गिरी और उमेश चंद्र त्रिपाठी चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी राकेश सिंह और सर्वेश कुमार सिंह थे।
नवनिर्वाचित महासचिव संजय तिवारी ने बताया कि जल्दी नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। सभी चुने हुए पदाधिकारियों को यूपी प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य और लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस ने बधाई दी है।












sageer khaksar
January 24, 2011 at 2:42 pm
sabhi nirwachit padadhikarion ko hardik bandhai,
LALIT DUBEY
February 1, 2011 at 3:40 am
D P SINGH JI APKO ADYACH KI HARDIK BADHAI—-