पत्रकारों को रोजाना के कामकाज में आने वाली परेशानियों के समाधान को लेकर बनी क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन इन दिनों खुद को मजबूत करने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों के लिए कार्ययोजनाएं भी तैयार कर रही है। इसी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर स्थित डीजेए कार्यालय में एसोसिशन के पदाधिकारियों की छठवीं बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले किए गए। क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार गजेंद्र और महासचिव फरहान याहिया ने बताया कि बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें सर्वप्रथम निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय होने के लिए प्रेरित करना और एसोसिएशन की फाइनल कार्यकारिणी तैयार करना प्रमुख था।
बैठकों में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को अंतिम चेतावनी देने के फैसला भी किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों को फरवरी महीने के मध्य से पहले परिचय-पत्र और पार्किंग स्टिकर्स जारी करने का फैसला भी किया गया। बैठक के प्रमुख मुद्दों में पत्रकार स्व. कमल शर्मा की याद में एक ट्रॉफी शुरु करने की योजना शामिल थी। मार्च महीने में पुलिस और पत्रकारों के बीच मैच का आयोजन करना भी तय हुआ। पत्रकारों का ग्रुप बीमा योजना और वेलफेयर फंड भी जमा करने के लिए सुझाव आया।
वरिष्ठ अपराध संवाददाता प्रमोद कुमार सिंह ने जल्द ही क्राइम रिपोर्टर एसोसिशन के पदाधिकारियों को उपराज्यपाल महोदय और पुलिस कमिश्नर से मिलने की योजना की भी जानकारी दी। महासचिव फरहान ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने पार्लियामेंट एनेक्सी में जल्द ही क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चाय पार्टी रखने की इच्छा जाहिर की है। ये भी निर्णय लिया गया कि एसोसिशन की मासिक बैठक हर महीने के अंतिम शनिवार को रखी जाएगी। वरिष्ठ अपराध संवाददाता प्रदीप श्रीवास्तव ने भी सभी पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया। कुछ सदस्यों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के ही कुछ अधिकारी पत्रकारों को एसोसिएशन से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की कारगुजारियों को उपराज्यपाल और कमिश्नर पुलिस के सामने बेनकाब करने की बात कही गई।












bhaskar kumar singh
January 25, 2011 at 1:12 pm
sir jo delhi se bahar reh raha hai uske liye kya vyavastha hai aap apne padadhikari logo ka no de denge to main unse bat karna chahta hu …pehle main bhi delhi me hi tha par abhi ranchi ke ek channel se juda hua hu mera no hai 07631714845
bhaskar kumar singh
January 25, 2011 at 1:14 pm
agar sangathan chahe to state level par bhi ise majboot kar sakti hai main
pankaj dubey
January 25, 2011 at 4:22 pm
badi khusi huyi yh janker ki ab patrkaro ke baare me bhi sohca jaa rha hai mera puri teem ko hardik shubhakmna hai
Dheeraj Kumar Sahu
January 26, 2011 at 6:59 am
ये तो बहुत बढ़िया बात हुई, उम्मीद है कि संगठन अपने उद्देश्य को जरुर पूरा करेगा. मैं कोई पत्रकार तो नहीं हूँ पर एक सच्चा इंसान जरुर हूँ और इ-मीडिया में उनके भडासों को पढ़कर उनके जीवन में आने वाली परेशानियों को नज़दीक से जानने की कोशिश की है. क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन की पूरी टीम को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.
danish
January 26, 2011 at 8:42 am
क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन की पूरी टीम को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.—muzammil danish jansandesh tv muradabad/amroha09760210055
योगराज शर्मा
January 26, 2011 at 1:56 pm
जो भी पत्रकार साथी क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन की सदस्यता लेना चाहते हैं वो एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार गजेंद्र और महासचिव फरहान याहिया से संपर्क कर सकते हैं। दोनो के मोबाइल क्रमशः 9811590747…. 9810786489
danish kamal
January 27, 2011 at 6:43 am
ye ek achchhi shuruaat hai… is organization ka membar banane ke liye kya formalities hai.. plz send me details on [email protected].. m running a daily news paper in delhi…
sumit kumar chuhan
January 27, 2011 at 10:22 am
sabhi ko saath dekh kar accha lagta hai sanghatan main hi shakti hai mai bhee is pariwar ka hissa banna chahta hoo.
sumit kumar chauhan
(crime reporter)
emstv
http://www.emstv.in
09818232499
MOHD FARHAN YAHIYA
January 27, 2011 at 10:58 am
many many thanks for ur comments and compliments. I on behalf of CRA assure u all that We the PRESS / MEDIA feternity will work together for the betterment and welfare of journalists,photographers, camerapersons, field reporters etc. I believe I would create an example and bring a great difference that never ever had.
FARHAN YAHIYA
arvind singh
January 27, 2011 at 12:42 pm
crime reporter association ke sabhi sadasya yeam padadhikari badhai ke patra hai. agar wastav me aap logo ne jis udeshya se yah association banaya hai use poora kiya to desh bhar ke bahut saare patrakaar bhai dil ki gaharaiyo se aapako dhanyawaad denge. aaj patrakarita jagat me itani jyada tanashahi aur manmaani ho rahi hai jise sabdo me bataya nahi kaa sakata. jispar padati hai wahi anubhav karta hai. kai swanaam dhanya patrakaar aur sampaadak jugad karake malamaal ho gaye hai to bahut se mehanatkash patrakaar kisi tarah jindagi gujarane ko abhisapata hai aur warishtho ki manamani ke chalate bahu hi tanav bhari jindagi jeene ko majboor hai.unaka sunane wala koi nahi. to sacha me agr aap log patrakaro ki paresahaani door karoge to we aapa sab ko bahut dua denge.dhanyabaad. aap sabhi ka hi ek saathi
kumar gajender
January 28, 2011 at 6:21 am
आप सभी का साथ चाहिए हमारी association सभी को साथ लेकर काम करेगी और पत्रकारों के साथ साथ उनके परिवार वालो के welfare का भी कार्य करेगी बस आप का warmly साथ चाहिए -थैंक्स kumar gajender (प्रेसिडेंट-crime reporter association )
pradeep mahajan
January 28, 2011 at 7:01 am
cra को मजबूत करने के लिए जांबाज पत्रकारों पंकज त्यागी (nbt ),शम्स ताहिर (आज तक ),दिनेश वत्स (ht ),अमित कसाना(dj ),नीरज चौहान (toi ) चिराग गोठी (आज तक )स.वाजिद अली (ins ),इन्दर वशिष्ट ,अनवर चौहान ,संजय वोहरा (जी), , शिवेंदर सिंह (live इंडिया),शुजात आलम (अमर उजाला ),हबीब अख्तर (as )प्रीती पाण्डेय (सहारा ),नीरज ठाकुर (जी),नलिनी तिवारी राजपूत (न्यूज़ २४),विमल कोशिक (indiatv ),तरुणा भाटी,अमलेश राजू (जनसत्ता ),नरेश कुमार (ccn ), बलराज नागपाल (bm )वसीम सैफी(आज समाज ), kk शर्मा (पंजाब केसरी ),विजय शर्मा (वीर अर्जुन ),मनोज टंडन (महालक्ष्मी ),आदि जैसो को भी जोड़ो —(www.INSMEDIA.ORG )
pawan
March 7, 2011 at 8:06 am
its good idea badi khusi huyi ki sab ke bare main socha jaa rahn hai
PAWAN BHARGAV 9990671671
pawan bhargav reporter voi
July 11, 2011 at 8:11 am
let me know when and where next cr meeting held i wan to join this meeting and tell the office address may be send me threw sms on my cell no 9990671671