मध्य प्रदेश के कृषिमंत्री रामकृष्ण कुशमरिया द्वारा किसानों की मौत पर दिए गए विवादास्पद बयान उनके गले की फांस बन गया है. 26 जनवरी को उनके अपने ही क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा. कुछ दिन पहले ही अधिवक्ता संघ ने विरोध में ज्ञापन दिया था. आज जैसे ही कृषि मंत्री छतरपुर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर कृषि मंत्री का विरोध किया.
विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. कुछ कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया गया. इतना विरोध झेलने के बाद कृषिमंत्री ने तिरंगा तो फहराया पर बूझे मन से. तनाव उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों छतरपुर में दो किसानों ने गरीबी एवं कर्ज के चलते आत्महत्या कर लिया था. जिस पर कृषि मंत्री ने किसानों को गरीबी या कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात से इनकार कर दिया था.












Mridula Bhattacharjee
January 27, 2011 at 2:31 pm
gr8 brother,its call meanigfull journalism