: रोहित ने मैजिक टीवी को अलविदा कहा : राकेश त्रिपाठी ‘लोकसत्य’ अखबार में एई बने : सहारा इंडिया मीडिया से खबर है कि रुबल दत्ता ने सहारा मीडिया के सभी मीडिया माध्यमों (प्रिंट, टीवी, वेब आदि) के नेशनल हेड (सेल्स और मार्केटिंग) के रूप में ज्वाइन किया है. उनकी ज्वायनिंग कुछ महीने पहले हुई है.
रुबल इससे पहले इंडोनेशिया में एक बड़ी कंपनी में कार्यरत थे. रुबल को सहारा मीडिया के लिए मार्केटिंग, बिजनेस प्लानिंग, सेल्स आदि की जिम्मेदारी दी गई है. एक अन्य खबर के मुताबिक भोजपुरी चैनल मैजिक टीवी को रोहित ने अलविदा कह दिया है. रोहित दिसम्बर 2009 से मैजिक टीवी में स्क्रीप्टिंग, एंकरिंग और खासतौर पर वीडियो एडिटिंग कर चैनल को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे. बताया जा रहा है कि सीनियर्स के अनप्रोफेशनल रवैये, वेतन न बढ़ने और अप्वाइंटमेंट लेटर न मिलने के कारण उन्होंने मैजिक टीवी को अलविदा कह दिया है. इससे पहले इन्हीं वजहों के कारण यहां से वीडियो एडिटर स्वतंत्र तिवारी और अस्सिटेंट प्रोड्यूसर महेन्द्र भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं. एक सूचना दिल्ली से प्रकाशित हिंदी दैनिक लोकसत्य से है. यहां एसोसिएट एडिटर के रूप में राकेश त्रिपाठी के जुड़ने की खबर मेल के जरिए भड़ास4मीडिया तक पहुंचाई गई है.











