Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

बनारस में जनता ने दौड़ाया तो भागी पुलिस

: अपडेट : नयी सड़क में अतिक्रमण हटाने को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गुरुवार की शाम को पुलिस पर अचानक भयानक पथराव कर दिया। आलम यह था कि पथराव लगभग पौन घंटे चला। लोगबाग बता रहे थे कि किसी भी समय गोली चलने की नौबत आ सकती थी। पुलिस वाले भाग कर चेतगंज स्थित मस्जिद के पास आकर जमा हो गए थे। इसी तरह गिरजाघर की ओर भी पुलिस भागी हुई थी। बीच का आधा किलोमीटर एरिया युद्धभूमि बना हुआ था।

: अपडेट : नयी सड़क में अतिक्रमण हटाने को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गुरुवार की शाम को पुलिस पर अचानक भयानक पथराव कर दिया। आलम यह था कि पथराव लगभग पौन घंटे चला। लोगबाग बता रहे थे कि किसी भी समय गोली चलने की नौबत आ सकती थी। पुलिस वाले भाग कर चेतगंज स्थित मस्जिद के पास आकर जमा हो गए थे। इसी तरह गिरजाघर की ओर भी पुलिस भागी हुई थी। बीच का आधा किलोमीटर एरिया युद्धभूमि बना हुआ था।

लहुराबीर होते हुए गोदौलिया जाने वाले लोग बेनियाबाग के पास ही रुके हुए थे। नयी सड़क की दुकानें पूरी तरह बंद हो गयी थी और लोगबाग भागते देखे जा रहे थे। ज्ञात हो कि नयी सड़क पर पटरी पर रेहड़ी लगाने वालों के दो गुटों में अरसे से वसूली को लेकर तनाव है। मगर घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दशाश्वमेध एसओ शैलेन्द्र सिंह नयी सड़क से दालमंडी की ओर जाने वाली गली में स्थित पंजाबी कटरा में अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। इसी बीच कुछ कहासुनी के बाद लोग बाग भड़क गए और पुलिस को मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस भागी। भड़के नागरिकों ने पुलिस के बम निरोधक दस्ते की गाड़ी 53 टी 1204 को आगे से बड़े बड़े बोल्डर बरसाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी तरह पुलिस की यूपी 40 ए 3752 खुली गाड़ी को भी सामने से तोड़ दिया। नयी सड़क चौमुहानी पर कई सौ लोग ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से लैस होकर खड़े थे।

पूरा इलाका रणभूमि में बदला हुआ था। इस घटना के बाद दशाश्वमेध एसओ का कहीं पता नहीं था और चेतगंज एसओ ने मोर्चा संभाला हुआ था वह भी आधे किलोमीटर दूर से। अधिकारियों में प्रशांत कुमार ही किसी तरह भड़के लोगों से बात करके मामले का समाधान निकालने की शुरुआती कोशिश कर रहे थे। नागरिक खुलेआम आरोप लगा रहे हैं कि दशाश्वमेध एसओ के साथ के लोगों ने तीन लाख मूल्य के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया और दुकानों में बैठी महिलाओं और ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया व मारापीटा। उन्हें फौरन ही थानाध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जाए। ताजी सूचना है कि एसपी सिटी ने भारी फोर्स के साथ दालमंडी की गली में घुसकर पंजाबी कटरा जाने की कोशिश की। पर जनता ने यह कहकर भारी विरोध किया कि पहले दशाश्वमेध थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को बर्खास्त करें और लूटे गए लाखों रुपये मूल्य के कपड़े वापस दिलाएं तभी वे अंदर जा पाएंगे। इस विरोध के चलते एसपी सिटी वापस नई सड़क चौराहे पर आ गए और लोगों से शांति बरतने की बात की। पथराव फिलहाल रुका हुआ है। पूरे इलाके में जबर्दस्त तनाव की स्थिति है। पुलिस पर लोगों का भयानक गुस्सा है। साभार : पूर्वांचल दीप डॉट कॉम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ahmad

    January 28, 2011 at 2:38 pm

    nice detail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...