विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने नई दिल्ली के आईआईएमसी में प्रशिक्षित 30 अफगानी पत्रकारों को सम्मानित किया, जिनमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं. पत्रकारों को यह सम्मान साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में दिया गया.
विदेश मंत्री ने कहा कि कुशलता निर्माण के उपायों के तहत भारत अफगानिस्तान की मदद करता रहेगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच सम्बंध को कोई आसानी से नहीं तो़ड सकता, क्योंकि एक लोकतांत्रिक एवं बहुलतावादी राष्ट्र के रूप में अफगानिस्तान की प्रगति के सिवा भारत का कोई निहित स्वार्थ नहीं है. सम्मानित किए गए पत्रकार काबुल टाइम्स, होवाड डेली, बीबीसी (पश्तून) तथा युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की सरकारी मीडिया इकाइयों सहित विभिन्न मीडिया प्रतिष्ठानों से जु़डे हुए हैं. इन्हें भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में 15 दिनों का मल्टी-मीडिया कुशलता प्रशिक्षण दिया गया. पाठ्यक्रम का प्रबंध भारत सरकार ने किया था.











