दरभंगा में गणतंत्र दिवस के दिन वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता करने वाले सदर एसडीओ संजय कुमार सिंह के खिलाफ पत्रकारों का विरोध जारी है. नाराज पत्रकारों ने कर्पूरी चौक से लेकर समाहरणालय, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, डीएम और एसडीओ के कार्यालयों के समक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा काला दिवस मनाया. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, गृह सचिव, डीएम, एसएसपी को भी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है.
पत्रकारों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक एसडीओ पर कार्रवाई नहीं होती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा. पत्रकारों का नेतृत्व सहारा समय के संवाददाता अजय मोहन प्रसाद कर रहे थे. इसमें ईटीवी न्यूज़ के विजय कुमार श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज़ के शशि मोहन भारद्वाज, आर्यन टीवी के चंद्रकांत यादव, महुआ न्यूज़ के वरुण कुमार सिंह, देश लाइव के अमित कुमार, मौर्या टीवी के रितेश कुमार सिन्हा, आजतक के प्रह्लाद कुमार, स्टार न्यूज़ के सुभाष शर्मा, प्रातः कमाल के देवेन्द्र ठाकुर, हिंदुस्तान के मदन चौधरी, पंजाब केसरी के मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के नवीन चौधरी और विनय कुमार, आज से शंकर देव झा समेत दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया.












kumar gautam
January 30, 2011 at 4:16 am
aandolan jaari rahe jabtak mukaam hasil na ho.
prakash
January 28, 2011 at 3:47 am
Thik hai bhai log sdo ko hata do
madan kumar tiwary
January 28, 2011 at 4:04 am
बहादुरी भरा कदम । मेरा समर्थन ।
vijay srivastava
January 28, 2011 at 5:34 am
hume behad khushi hai ki desh bhar se hume is mudde par sahyog mil raha hai. ye mudda facebook par bhi hai. dekhen vijay srivastava aur alok punj ki profiles. dhanyavaad. vijay srivastava, e tv news, darbhanga
pawan passi
January 28, 2011 at 11:57 am
lage raho munna bhai. kushi ki baat hai ki hamari jamat kisi mudee per ekjut to hui. ab adikari ki kher nahi lagti. bus lage raho…..
anand shankar
January 29, 2011 at 7:09 am
Keep it up. Sanjay Kr Singh (SDO Darbhanga) often behaves rudely and roughly.
anand shankar
January 29, 2011 at 7:10 am
Keep it up. Sanjay Kr Singh (SDO Darbhanga) often behaves rudely and roughly.