कांशीराम नगर में पुलिस द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न एवं सौतेले व्यवहार से नाराज जनपदीय पत्रकार संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी को भेजा है. ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि जनपद की पुलिस तीन प्रमुख अखबारों के प्रतिनिधियों को छोड़ अन्य किसी भी प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार की मोबाइल नहीं उठाती है. जबकि पत्रकारों द्वारा यह फोन किसी घटना की जानकारी लेने या किसी घटना की सूचना देने के लिए किया जाता है.
ज्ञापन में कहा गया है किपत्रकारों को घटनाओं की पूरी जानकारी नहीं दी जाती. नियमित प्रेस ब्रिफिंग नहीं की जाती. प्रेस कांफ्रेंस में भी चयनित पत्रकार ही बुलाए जाते हैं. इन पत्रकारों के माध्यम से पुलिस कई संगीन घटनाओं का भी गला दबा देती है. इसके चलते जनपद के अन्य पत्रकार खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. समिति ने कहा है कि उनकी मांगों का निस्तारण किया जाए अन्यथा वे मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.












Sherry
January 29, 2011 at 3:27 am
aap sahi kah rahe ho bhai yaha ki police ka hum logo k prati bahut sautela vyavhar kar rahi h ye bilkul bhi sahi nahi h………………..