३० जनवरी को शाम ५ बजकर १७ मिनट पर प्रभात खबर देवघर, पूरे संताल परगना के छह जिलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनी दो फिल्मों का प्रसारण करेगा. पहली फिल्म का नाम ”३० जनवरी, ५ बजकर १७ मिनट” है. यह फिल्म हत्या से ठीक पहले बापू की आकाशवाणी के संवाददाता से हुई बातचीत पर आधारित है.
दूसरी फिल्म ”गांधी : २० वीं सदी के पैंगबर” है. यह फिल्म एके चैट्टियर ने १९४० में बनायी थी. इस फिल्म को ब्रिटिश हुकूमत ने प्रतिबंधित कर दिया था. ये दोनों फिल्में गांधी शांति प्रतिष्ठान ने उपलब्ध करायी है. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देवघर स्थित हिंदी विद्यापीठ में होगा. यहां १९४० में बापू खुद आये थे. उनकी प्रेरणा से ही हिंदी प्रचार का मुख्य केंद्र के तौर पर हिंदी विद्यापीठ खड़ा है.












