राजस्थान के हनुमानगढ़ के पत्रकार अनिल जांदू को पत्रकारिता में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जांदू को यह सम्मान हनुमानगढ़ में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा कृषि राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा एवं डीएम भानु प्रकाश एटरू ने संयुक्त रूप दिया. सम्मान स्वरूप जांदू को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
जांदू को यह सम्मान जिप्सम, नशे के विरूद्ध अभियान समेत कई उत्कृष्ट लेखों के माध्यम से समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उन्हें हल कराने में योगदान के लिए दिया गया. इस अवसर पर विधायक विनोद चौधरी, जिला प्रमुख शोभा सिंह डूडी, पूर्व जिला प्रमुख राजेंद्र मक्कासर समेत तमाम लोग मौजूद रहे.












no nam,e
February 8, 2011 at 4:28 pm
जांदू जी बहुत बढ़िया लिखते हैं और कभी-कभी तो जोरदार लिखते है | शुभकामनायें