: शकील ने अवधनामा को बॉय बोला : वॉयस एंड डाटा साइबर मीडिया से बाबूराजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे एक्जीक्यूटिव एडिटर थे. वे वॉयस एंड डॉटा से पिछले चार सालों से जुड़े हुए थे. बाबू के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी योजना शीघ्र ही एक ऑनलाइन बीटूबी टेलीकॉम मैगजीन लांच करने की है. इस मैगजीन में दूरसंचार उद्योग के लिए इंटरेक्टिव मैगजीन के रूप में काम करेगा. पत्रिका टेक्नोलॉजी कंटेंट पर केंद्रित होगी. इससे पहले बाबूराजन बिजनेस स्टैंडर्ड और फाइनेंसियल एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
शकील रिजवी ने उर्दू दैनिक अवधनामा से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर के पोस्ट पर कार्यरत थे. वे कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ब्यूरोचीफ की बदसलूकी से नाराज होकर इस्तीफा दिया है.











