Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

12 सवालों के जवाब दो, चौथी दुनिया में जॉब लो !

‘चौथी दुनिया’ की दूसरी पारी की शुरुआत की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कनाट प्लेस स्थित आफिस में तैयारियां जोरों पर हैं। भड़ास4मीडिया ने री-लांचिंग से जुड़ी खबरें व अप्लाई करने को मेल आईडी [email protected] का प्रकाशन किया तो पूरे देश से हजारों नए-पुराने पत्रकारों ने रीज्यूम भेज दिया। ‘चौथी दुनिया’ से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बायोडाटा के जरिए योग्य उम्मीदवार की तलाश कर पाना मुश्किल काम है। ऐसे में संपादकीय नेतृत्व ने प्रयोगधर्मी परंपरा के तहत भर्ती अभियान में भी एक नायाब प्रयोग किया है। सभी आवेदनकर्ताओं को संपादक की तरफ से एक पत्र भेजा गया है। पत्र के जरिए उनसे 12 सवाल पूछे गए हैं। इनके जवाब तीन दिन में भेजने को कहा गया है। ये जवाब ही तय करेंगे कि आवेदनकर्ता को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए या नहीं।

इस पत्र की एक कापी भड़ास4मीडिया के भी पास है, जिसे हम यहां हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं-

प्रिय मित्र,

हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के पहले सप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया से जुड़ने के लिये आपने जो रुचि दिखाई उसके लिये हम आपके अभारी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में हम आपको मिलने के लिये बुला सकते हैं। हमें जो जानकारी आप सभी के रीज्यूम से मिली वो आपके व्यक्तित्व के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताती है। इंटरव्यू से पहले हम चाहते हैं आप हमारे कुछ सवालों का जबाव दे तकि हम आपको और बेहतर तरीके से जान सकें।

  1. आप अपनी नौकरी छोड़ कर चौथी दुनिया से क्यों जुडना चाहते हैं?
  2. चौथी दुनिया के बारे में आपकी परिकल्पना क्या है?
  3. अगर आप चौथी दुनिया से जुड़ते हैं तो आप कितना वक्त दे पाएंगे? 
  4. पिछले पांच सालों की बड़ी रिपोर्ट (जो अंग्रेजी और हिंदी के टेलीविजन और अखबारों में दिखी-छपी) के बारें लिखें। अगर आपको मौका मिलता तो आप इनमें से कौन-सी रिपोर्ट करना पसंद करते और उसे किस तरह से करते?
  5. वो कौन से विषय हैं जो आज के दौर में अखबार से गायब है? 
  6. भारत की राजनीति में जो कुछ हो रहा है, उस पर आपकी क्या राय है?
  7. हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता में आप क्या कमी महसूस करते हैं? या आपको लगता है कि सब कुछ ठीक है?
  8. आपकी रूचि किस प्रकार की रिपोर्ट (Investigative, Field Report or General) में है और क्यों?
  9. आप जहां रहते हैं वहां के कौन से ऐसे विषय हैं, जिन पर पत्रकारों की नजर अब तक नहीं गई है और जिसे आप करना पसंद करेंगे?
  10. आप अपना जन्मदिन (वर्ष, महीना, स्थान) सही समय के साथ बताएं।
  11. आप जीवन में क्या बनना पसंद करेंगे?
  12. आपकी रूचि किस खेल में है?

सारे प्रश्नों के जबाव हिंदी में दें और जबाव के साथ अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ जरूर भेजें। आपके जबावों पर ही निर्भर करेगा कि हम कब मिलेंगे। आप आपने जबाव तीन दिनों के भीतर [email protected] पर भेज दें।

धन्यवाद

संपादक

चौथी दुनिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...