वीओआई के राजस्थान ब्यूरो के हेड श्रीपाल शख्तावत ने इस्तीफा दे दिया है। ब्यूरो के सेकेंड इंचार्ज देवेंद्र को नया ब्यूरो चीफ बना दिया गया है। देवेंद्र वीओआई में नौ माह से हैं। इससे पहले वे ईटीवी, जयपुर में लगभग 6 वर्षों तक काम कर चुके हैं। श्रीपाल ने इस्तीफा क्यों दिया, इसके बारे में कोई विवरण नहीं मिल सका है। श्रीपाल वीओआई से अप्रैल 2008 में जुड़े। इससे पहले वे सहारा समय, जयपुर में 5 वर्षों से कार्यरत थे।
खबर है कि जी ग्रुप के दो चैनलों- ‘जी पंजाबी’ और ‘ईटीसी’ के मार्केटिंग सेक्शन को देख रहीं रोमिला शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक विवाद की वजह से रोमिला को जाना पड़ा है।
जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ में कई इधर-उधर
रायपुर से संचालित होने वाले रीजनल चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ के भिलाई ब्यूरो में तैनात मनोज सिंह को सरगुजा भेज दिया गया है। वहीं हेमंत पाणिग्रही को भिलाई ब्यूरो में भेज दिया गया है। हेमंत इससे पहले जगदलपुर ब्यूरो में कार्यरत थे। केशव पटेल को सरगुजा से रायपुर बुला लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस चैनल के रायपुर स्थित मुख्यालय में कुछ बड़े फेरबदल जल्द होने के आसार हैं।











