Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भाषण से काम नहीं चलेगा, सच का साथ देना होगा

एनयूजे: एनयूजे का जिला सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न : पत्रकार और पत्रकारिता ने सदैव समाज को दिशा दी है और समाज के विकास में अपना योगदान दिया है। पत्रकार और पत्रकारिता निश्चित ही लोकतंत्र के स्तंभ में महत्वपूर्ण हैं। उक्त बातें पौड़ी गढ़वाल के सांसद सतपाल महाराज ने कही। वे मंगलवार को राजधानी देहरादून में स्थित एक होटल में नेशलन यूनियन आफॅ जर्नलिस्ट के एक दिवसीय जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

एनयूजे: एनयूजे का जिला सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न : पत्रकार और पत्रकारिता ने सदैव समाज को दिशा दी है और समाज के विकास में अपना योगदान दिया है। पत्रकार और पत्रकारिता निश्चित ही लोकतंत्र के स्तंभ में महत्वपूर्ण हैं। उक्त बातें पौड़ी गढ़वाल के सांसद सतपाल महाराज ने कही। वे मंगलवार को राजधानी देहरादून में स्थित एक होटल में नेशलन यूनियन आफॅ जर्नलिस्ट के एक दिवसीय जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज खबर का बड़ा महत्व है, आज हम भगवान से पहले अखबार को याद करते है। महाराज ने कहा कि जब विकास कार्य होंगे तो भ्रष्टाचार भी होंगे। लेकिन पत्रकारों का काम है कि वे उसका खुलासा करें। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार बहस का मुद्दा है और उसे बेनकाब करना पत्रकारिता का दायित्व है। उन्होंने टूजी स्पेक्ट्रम खुलासे के लिए मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये जिम्मेदारियां ऐसी है जो कभी खत्म नहीं होंगी ये सदैव बनी रहने वाली हैं।

अति विशिष्ठ अतिथि के तौर उपस्थित चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि इतिहास के पन्नों को जब हम पलटते हैं तो तमाम क्रांतियों और परिवर्तनों में पत्रकारों और पत्रकारिता के योगदान के साक्ष्य दर्ज मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार या अन्य तरह की बुराइयों को भाषण से नहीं समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पूरी दृढ़ता से सच्चाई का साथ देना चाहिए।

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ ही पत्रकारिता का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने आजादी के आन्दोलन में अपनी भूमिका जमकर निभायी और उसके बाद देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता के कंधे पर बहुत बडी जिम्मेदारी है। आज देश की जनता पत्रकारिता की और आशा भरी दृष्टि से देख रही है। उन्होंने मिस्र का उदाहरण देते हुए कहा कि सूचनाएं क्रांति करा सकती हैं। उन्होंने पत्रकारों से जनससमयाओं को उठाने का आह्वान किया और पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदत्त शर्मा ने शासन को पत्रकारों की समस्याओं की ओर से संवेदनहीन बताते हुए कहा कि सरकार को लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता का सबसे बडा हितैषी होता है और वो लगातार विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जनसमस्याओं को उठाता रहता है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने एनयूजे को भारत का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बताते हुए इसे पत्रकारों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध बताया।

एनयूजे के प्रांतीय महामंत्री रवीन्द्रनाथ कौशिक ने संगठन के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जबकि जिलाध्यक्ष निशीथ सकलानी ने मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन को पढ़कर लोगों को सुनाया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मीडिया सलाहाकर परिषद के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन ने पत्रकार समस्याओं को शासन स्तर पर जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

कर्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश आहूजा, डा. आरके वर्मा, डीएस मान आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह को वर्ष का उत्कृष्ठ विधायक चुने जाने पर अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने एनयूजे के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि कुसुम नेगी, सरिता पयाल और पूनम सती ने संस्कृत में सरस्वती वंदना कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात संस्कृत विद्वान डा. रामविनय सिंह ने किया जबकि जिला महामंत्री अरूण कुमार मांगा ने आए अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान राजेन्द्र पंत, राजेश सेठी, सुशील कुमार त्यागी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष कुमार, जयकुमार तिवारी, शमशेर सिंह बिष्ष्ठ, सुशील चमोली, राजकुमार छाबडा, एमएस चौहान, श्रीमती नैना, श्रीमती बीना उपाध्याय, विनोद कुमार गोयल, डीएल भट्ट, श्याम सिंह, विजय कुमार, सुनील गुप्ता, राजीव महर्षि, सुनील पांडे, गिरीश भट्ट, हिमांशु कुशवाहा, अजय कंबोज, ज्योत्सना, ज्योति भंडारी, सीमाचंद समेत बडी संख्या में पत्रकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj mishra

    February 5, 2011 at 9:51 am

    मै सर्व प्रथम एन .यू.जे .की जिला कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ !और आशा करता हूँ!की आगे भी पत्रकारों की समस्याओं को उठाते रहेगे !धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...