रमेश आचार्य फाउंडेशन की ओर से दूसरे ‘रमेश आचार्य नेशनल स्पोटर्स जर्नलिज्म अवार्ड’ समारोह आयोजित किए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष यह समारोह 18 जनवरी को बीकानेर (राजस्थान) में होगा। यह अवार्ड खेल पत्रकारिता में विशेष योगदान देने वाले पत्रकार को दिया जाता है। विजेता को अवार्ड के तहत 11 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के लिए आवेदन घर बैठे किया जा सकता है। इसके लिए www.rameshacharya.com पर जाना होगा। साइट पर आवेदन करने के बारे में बताया गया है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी है। पिछले वर्ष यह पुरस्कार जनसत्ता, दिल्ली के बृजेंद्र पांडे को मिला था। फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार राजस्थान के मशहूर खेल पत्रकार रमेश आचार्य की याद में दिया जाता है।
रमेश आचार्य राजस्थान पत्रिका मे चीफ सब एडीटर हुआ करते थे। पुरस्कार विजेता का चयन पांच सदस्यीय पैनल करता है। पैनल के चेयरमैन शंकरलाल हर्ष ने भड़ास4मीडिया को बताया कि पुरस्कार पाने वाले विजेता का पुरस्कार समारोह में उपस्थित रहना जरूरी है। अगर पहला विजेता नहीं आता है तो दूसरे नंबर पर रहने वाले और आने की स्वीकृति देने वाले विजेता को पुरस्कार दे दिया जाएगा। पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी www.khabarexpress.com पर भी देख सकते हैं।











