Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा के पचास साल पर पटना में होगी बहस

16 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा के पचास पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर एफएमसीसीए (फाउंडेशन फॉर मीडिया कल्‍चर एंड सिनेमा अवेयरनेस) पटना में तीन दिनों का भोजपुरी फिल्‍म और सांस्‍कृतिक समारोह आयोजित करने जा रहा है। 14, 15 और 16 फरवरी को एएन सिन्‍हा इंस्‍टीच्‍यूट और श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में आयोजित इस समारोह में भोजपुरी के लगभग सभी जाने माने चेहरे मौजूद रहेंगे। दो सेमिनार, पांच सिनेमा, मूविंग एग्जिविशन, फूड कोर्ट और तीन संगीत संध्‍या से सजे इस समारोह की रौनक होंगे शारदा सिन्‍हा, छन्‍नूलाल मिश्रा, भरत शर्मा व्‍यास, गिरिजा देवी, मालिनी अवस्‍थी, ब्रजकिशोर दुबे, रवि किशन, मनोज तिवारी, नितिन चंद्रा और त्रिपुरारी शरण।

भोजपुरी के पांच दशक की कुछ चुनिंदा फिल्‍में दिखायी जाएंगी, जिनमें गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो, बलम परदेसिया, हमार संसार, ससुरा बड़ा पइसा वाला, कब अइबू अंगनवा हमार, देसवा और उधेड़बुन जैसी फिल्‍में शामिल हैं। भोजपुरी के शेक्‍सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर कृत और संजय उपाध्‍याय निर्देशित बिदेसिया का मंचन भी इस मौके पर किया जाएगा। पचास सालों में भोजपुरी जैसी भाषा ने सिनेमा के मोर्चे पर जितनी भी कामयाबी हासिल की हो, उसे विमर्श के केंद्र में लाना जरूरी है। दुनिया की तमाम भाषाओं के सिनेमा का विमर्श हमारे सामने है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा को लेकर विमर्श की स्थिति अच्‍छी नहीं है। समारोह में भोजपुरी सिनेमा के विभिन्‍न आयामों और उसके भविष्‍य पर सिनेमा के बड़े दिग्‍गज अपनी राय रखेंगे।

सेमिनार के चेहरे होंगे हृषिकेश सुलभ, त्रिपुरारी शरण, आनंद भारती, शंकर प्रसाद, मनोज भावुक, किरण कांत वर्मा, सिद्धार्थ सिन्‍हा, विनोद अनुपम, आलोक रंजन, पंकज शुक्‍ला, मुन्‍ना कुमार पांडेय, ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, सफदर इमाम कादरी, डॉ सुनील कुमार, विनय बिहारी, रंजन सिन्‍हा और लालबहादुर ओझा। इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकार आलोक रंजन भोजपुरी सिनेमा के पचास सालों के सफर पर एक मूविंग एग्जिविशन भी लगाएंगे। साथ ही बिहार के स्‍वादों पर आधारित फूड कोर्ट्स भी लगेंगे। भोजपुरी फिल्‍म एवं सांस्‍कृतिक समारोह से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना के लिए आप समरेंद्र और अविनाश से संपर्क कर सकते हैं। समरेंद्र का ईमेल आईडी [email protected] और नंबर है 09504901446, जबकि अविनाश से [email protected] और 09811908884 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...