Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस में जागरण ने वितरक कमीशन बढ़ाया

वाराणसी। बनारस में दैनिक जागरण ने ऐलान किया है कि वह वितरक कमीशन 4 फरवरी से तीस पैसे बढ़ाकर डेढ़ रुपये कर देगा। इस आशय का ऐलान गुरुवार को सुबह अखबार बिक्री सेंटरों पर किया गया। अब कवर प्राइस साढ़े तीन रुपये पर जागरण अपने वितरकों को दो रुपये में अखबार मुहैया कराएगा। फिलवक्त साढ़े तीन रुपये कवर प्राइस पर हिंदुस्तान दो रुपये 15 पैसे, अमर उजाला ढाई रुपये कवर प्राइस पर एक रुपये 15 पैसे और दो रुपये कवर प्राइस पर सहारा मात्र नब्बे पैसे में वितरकों को अपना-अपना अखबार उपलब्ध करा रहा है।

जागरण अन्यान्य दिनों में सोम से शुक्र तक एक रुपया पांच पैसा वितरकों को देता था और शनि और रवि को एक रुपया 55 पैसा कमीशन देता था। इस तरह सप्ताह भर में एक रुपया 20 पैसा ही कमीशन देता था। अब पूरे डेढ़ रुपये देगा। सहारा के सर्कुलेशन मैनेजर तेजबहादुर सिंह कहते हैं यह सब सहारा की देन है। सहारा ने ही जमे जमाए अखबारों को अपनी औकात पर ला दिया है। अब सभी अखबार सहारा की ताल पर नाच रहे हैं। जैसा सहारा नचा रहा है सभी बड़े ब्रांड नाच रहे हैं। यह वाराणसी में सहारा की बहुत बड़ी जीत है। इस जीत को आगे भी बरकरार रखा जाएगा और कुछ नयी स्कीमें लाई जाएंगी। ज्ञात हो कि जागरण पूर्वी उत्तर प्रदेश का मार्केट लीडर है। इस तरह जागरण की ओर से कमीशन बढ़ाए जाने से यह साबित होता है उसे भी इस प्रतिस्पर्द्धी मार्केट में नंबर वन बने रहने के लिए बराबर का संघर्ष करना पड़ रहा है। साभार : पूर्वांचल दीप डाट काम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...