Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !

टीवी और टीआरपी (28 दिसंबर 2008 से 03 जनवरी 2009 तक)

इंडिया टीवी एक बार फिर किसी दानव की माफिक आज तक जैसे सुपर मानव को पीट-पीट कर पस्त करने और अपने पीछे चलने के लिए मजबूर करने पर आमादा है। विश्वास न हो तो ‘टैम’ भइया से पूछ लो। हिंदी न्यूज चैनलों की व्यूवरशिप को लेकर ‘टैम’ की तरफ से इस हफ्ते के लिए जारी आंकड़े बताते हैं कि आज तक का 19.2 फीसदी मार्केट पर कब्जा है तो इंडिया टीवी भी 19.0 पर कब्जा कर चुका है। दोनों लगभग बराबर हैं। तकनीकी हिसाब से देखें तो केवल 0.2 का ही फासला है, जो न के बराबर है। मतलब, सुपर दानव और सुपर मानव संग-संग विराजमान हैं। आज तक के लिए अब वाकई करो या मरो की स्थिति है।

इस हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ और सिर्फ इंडिया टीवी को हुआ है। लगता है, इंडिया टीवी वालों ने नया साल अपने नाम एडवांस में बुक करा रखा है, सो, लंबी-लंबी छलांगें लगाने लगे हैं। इंडिया टीवी ने इस हफ्ते कुल 2.2 की छलांग लगाई है। स्टार न्यूज को पिछले हफ्ते मामूली सुधार के बाद इस बार फिर नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन इंडिया टीवी ने स्टार न्यूज को मीलों पीछे छोड़ दिया है। जी न्यूज अपनी स्थिति लगातार मजबूत करता जा रहा है। वह इस हफ्ते भी फायदे में है। आईबीएन7 वालों को तो लगता है कि ठंड ने दबोच लिया है। कई हफ्तों से एक ही जगह खड़े-खड़े इनका पैर दुखने लगा है तो अब बैठ गए हैं। मतलब, इस हफ्ते आईबीएन7 पिछले कई हफ्तों की यथास्थिति के बाद 0.7 फीसदी धड़ाम हुआ है। एऩडीटीवी, समय, न्यूज 24, इंडिया न्यूज और लाइव इंडिया सभी को कम या ज्यादा नुकसान हुआ है। फायदे में इस हफ्ते डीडी और तेज हैं। डीडी ने इस हफ्ते 1.1 गेन कर इंडिया न्यूज को पछाड़ दिया है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 19.2 (गिरा 0.2), इंडिया टीवी– 19.0 (चढ़ा 2.2), स्टार न्यूज– 14.7 (गिरा 0.3), जी न्यूज– 11.5 (चढ़ा 0.3), आईबीएन7– 8.6 (गिरा 0.7), एनडीटीवी– 5.6 (गिरा 0.7), समय– 5.3 (गिरा 0.7), न्यूज24– 5.0 (गिरा 0.4), तेज– 4.2 (चढ़ा 0.1), डीडी– 3.8 (चढ़ा 1.1), इंडिया न्यूज– 2.6 (गिरा 0.4), लाइव इंडिया– 1.1 (गिरा 0.4)

(समयावधि : 28 दिसंबर 2008 से 03 जनवरी 2009, टीजी : सीएस-15+)

पिछले पांच हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...