: हितवाद अखबार के उद्घाटन समारोह में प्रतिभा पाटिल ने कहा : नागपुर में हितवाद अखबार के सौ साल पूरा होने पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास के लिए आवंटित धन को निगल रहा है. यह जीवन के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा है. इसके बावजूद भारत तेज गति से विकास कर रहा है और क्रय क्षमता के मुताबिक यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
उन्होंने कहा कि इसमें यह भी सच है कि यहां सामाजिक और आर्थिक असामानता भी बड़े पैमाने पर है. समान विकास और देश को मजबूत बनाने के लिए हमें इस तरह की असमानता को दूर करने की जरूरत है. राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता सभी के लिए समुचित विकास सुनिश्चित करने की होनी चाहिए. उन्होंने अखबार को भी अपनी शुभकामना दीं तथा जनता की आवाज बनने की सलाह भी दी.












gulshan saifi
February 7, 2011 at 1:57 pm
manniya rasshtrapati ji koi nayi baat bataye.