Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला से अजय द्विवेदी का इस्तीफा

अमर उजाला,  गाजियाबाद से अजय द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है। अजय द्बवेदी पहले इंदौर में राज एक्सप्रेस में सब एडीटर थे। उन्होंने 02.01.08 को अमर उजाला ज्वाइन किया था। बताया जाता है कि ऐसा उन्होंने अमर उजाला, गाजियाबाद में खुद को एडजस्ट न कर पाने और कार्यालय के माहौल से तंग आकर किया है। वे कहां जा रहे हैं, फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि अजय को ज्वाइन कराते वक्त जो पद देने को कहा गया था,  वो पद उन्हें उनके काम करने के छह महीने बाद भी नहीं मिला। इस दौरान आफिस में उनकी ट्यूनिंग….

….सहयोगियों और संपादकीय इंचार्ज से भी न बन पाई। इसके चलते लगातार प्रतिकूल होते जा रहे माहौल से आजिज आकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। सूत्रों का कहना है कि अजय को ज्वाइनिंग के वक्त उनका डेजिगनेशन सब एडिटर बताया गया था। लेकिन ज्वाइन करने के दो दिन बाद उन्हें ट्रेनी का पद दिया गया साथ ही कहा गया कि छह महीने बाद आपको पद्दोन्नति दी जाएगी। अजय की सेलरी भी ट्रेनी के बराबर कर दी गई।
अजय द्विवेदी गाजियाबाद एडीशन में ‘हॉट सिटी’ नाम से आने वाला पेज संख्या 6 देखते थे। छह माह पूरा होने पर अजय ने अपने प्रमोशन के बाबत बातचीत की तो उन्हें और इंतजार करने को कहा गया। बताया जाता है कि बीते पांच ताऱिख को अजय की तबीयत अचानक खराब हो गई जिससे वे ऑफिस नहीं आ पाए।  दूसरे दिन अजय ऑफिस पहुंचे तो उनसे आफिस न आने के बारे में पूछा गया। बातचीत के दौरान असहज होने वाली स्थितियों से उकताकर अजय ने अपना इस्तीफा संपादकीय प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी को सौंप दिया।
अगर आपको इस मामले में कुछ कहना है तो [email protected] और [email protected] पर मेल भेज सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...