सीबीएसई नए सत्र से स्कूलों में मीडिया कोर्स की शुरुआत करने जा रही है. नए सत्र से छात्रों को अपने कोर्स में मीडिया के बारे में भी पढ़ने को मिलेगा. सीबीएसई ने यह कदम ग्यारहवीं कक्षा में शुरू किए गए वोकेशनल कोर्स के दौरान मिली उत्साहजनक प्रतिक्रियाओं बाद उठाने जा रही है. सीबीएसई देश और देश के बाहर फैले अपने मान्यता प्राप्त शाखाओं में मीडिया, फिल्म्स और जियोस्पेशियल कोर्सों की शुरुआत करने जा रही है.
इस सत्र में मीडिया कोर्स को पायलट बेस के आधार पर कुछ चुनिंदा स्कूलों में शुरू करने की योजना है. इसके बाद मिलने वाली प्रतिक्रियाओं एवं सफलता के अध्ययन के बाद इसको अन्य स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने पिछले साल सुभाष घई के इंस्टीट्यूट तथा राल्टा इंडिया के साथ एक एग्रीमेंट किया था.












gulshan saifi
February 7, 2011 at 1:56 pm
kamal hai jaldi karo sachool se siksha milegi to farzi institute ki kamai par asar padega.or jyada se jyada log ish field ko samajh sakenge