Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

आजतक प्रबंधन ने अपने ब्यूरो चीफ को बर्खास्त किया?

चर्चा है कि भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ भुप्पी को आजतक से बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री धूमल को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था लेकिन भुप्पी के लोगों का कहना था कि धूमल खुद एक बड़ी खबर में फंसे होने के कारण खबर रुकवाने के लिए ये सब नाटक कर रहे थे.

चर्चा है कि भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ भुप्पी को आजतक से बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री धूमल को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था लेकिन भुप्पी के लोगों का कहना था कि धूमल खुद एक बड़ी खबर में फंसे होने के कारण खबर रुकवाने के लिए ये सब नाटक कर रहे थे.

सूत्रों का कहना है कि आजतक प्रबंधन ने उस सीडी की जांच कराई जिसमें भूपेंद्र की आवाज थी. इस सीडी को धूमल ने आजतक के शीर्ष मैनेजमेंट के पास भेजा था.  सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट को देखने के बाद सीधे अरुण पुरी के हस्तक्षेप से भुप्पी को चैनल से हटा दिया गया. हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि कुछ वरिष्ठों ने भुप्पी को बचाने की भरपूर कवायद की पर धूमल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और जांचटीम की रिपोर्ट को देखते हुए भुप्पी को हटाने का निर्णय शीर्ष प्रबंधन ने ले लिया. हालांकि भुप्पी के लोग बर्खास्तगी से पूरी तरह से इनकार कर रहे हैं और इसे अफवाह करार दे रहे हैं. खुद भूपेंद्र ने भी अपने हटाए जाने की खबर का खंडन किया. भड़ास4मीडिया ने जब भूपेंद्र नारायण सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उनका कहना था कि ऐसी कोई घटना उनके साथ नहीं हुई है और वे अब भी चैनल के साथ बने हुए हैं. भूपेंद्र ने यह भी बताया कि वे इस वक्त शूट से लौट रहे हैं, ऐसे में संस्थान से फायर किए जाने की बात बिलकुल गलत है. ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं जो ऐसी हरकत कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि इस प्रकरण के बारे में दो खबरें भड़ास4मीडिया पर पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं. भूपेंद्र नारायण सिंह आजतक के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो चीफ के रूप में चंडीगढ़ में पदस्थ होकर काम देख रहे थे. भुप्पी पर धूमल द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भुप्पी के लोगों ने भड़ास4मीडिया से कहा था कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है क्योंकि उनके हाथ कुछ बड़े कागजात हाथ लगे हैं और उन कागजात से संबंधित खबरों को दिखाए जाने पर धूमल सरकार की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसी कारण धूमल के लोग खबर रुकवाने के लिए टारगेट करके अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं.

आज बर्खास्तगी की चर्चा के कारण प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है. भड़ास4मीडिया को भरोसेमंद मीडियाकर्मियों ने बताया कि भूपेंद्र नारायण सिंह को हटाने का फैसला लिया जा चुका है जबकि खुद भुप्पी प्रबंधन द्वारा इस तरह का कोई फैसले लिए जाने से इनकार कर रहे हैं. देखना है कि यह कानाफूसी कितनी सच या झूठ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...