फोकस टीवी से दूसरी खबर है कि निरंजन नांदल को हरियाणा पंजाब का स्टेट हेड बनाया गया है. उनको हरियाणा और पंजाब की सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. नांदल इससे पहले ए2जेड न्यूज़ के हरियाणा प्रमुख थे. उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ फोकस टीवी ज्वाइन किया है. सूत्रों का कहना है कि निरंजन नांदल को रेवेन्यू बेस पर रखा गया है. वे पंजाब और हरियाणा के इलाकों से कंटेंट के साथ बिजनेस डेवलपमेंट का काम करेंगे और चैनल को एकमुश्त रकम हर महीने देते रहेंगे. बदले में उन्हें हरियाणा व पंजाब में अपनी टीम किसी भी शर्त पर बनाने की छूट होगी.
दो मेलों के जरिए फोकस टीवी के बारे में दो सूचनाएं मिली हैं. पहली तो ये कि एसोसिएट प्रोड्यूसर कम एंकर दिलप्रीत ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. दिलप्रीत फोकस से पहले टोटल टीवी में काम कर चुकी हैं. फोकस टीवी में वे डेढ़ वर्ष से काम कर रहीं थीं. फोकस टीवी में वरिष्ठ पदों पर तैनात कई लोगों ने एक के बाद एक इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. इस चैनल में अब इंटर्न व फ्रेशर्स की संख्या ज्यादा है, प्रोफेशनल लोगों की कम.











