राकेश रोशन सिंह कन्नड न्यूज चैनल जनश्री से जुड़ गए हैं. उन्हें चैनल का पूर्व और उत्तर क्षेत्र का रीजनल सेल्स हेड बनाया गया है. वे कंट्री हेड चंदन यादव को रिपोर्ट करेंगे. राकेश के जिम्मे उत्तर और पूर्व के सेल्स ऑपरेशन और बिजनेस बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.
राकेश ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में की थी. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया दोनों में काम करने का अनुभव है. वे साइबर मीडिया, दैनिक भास्कर ग्रुप, टीवी9, राज टेलीविजन को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











