आदरणीय यशवंत जी, सादर प्रणाम, भड़ास4मीडिया की खबरें लगातार पढ़ता रहता हूं. भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े चमोली जनपद के बदरीनाथ क्षेत्र का रहने वाला हूं. मैं पिछले 23 वर्षों से दैनिक हिन्दुस्तान में अपनी सेवायें दे रहा हूं. लेकिन इन 23 सालों में हिन्दुस्तान ने मेरा जितना शोषण किया वह इन शब्दों में कम है. मैं भड़ास4मीडिया के जरिए आम पत्रकारों तक अपनी बात पहुंचाना चाह रहा हूं. जब दैनिक हिन्दुस्तान दिल्ली से आता था उस समय से मैं हिन्दुस्तान से जुड़ा हूं.
यह भी बताना है कि जब दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून से लांच हुआ तो मुझे चमोली जनपद का प्रभारी बनाया गया. लेकिन यहां भी मेरा लगातार शोषण किया जा रहा है. मेरे शोषण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुझे सिर्फ चंद रुपये ही मेहनताना के रूप में मिल रहे हैं. यहां तक कि कार्यालय से लेकर संपूर्ण सामग्री मुझे अपने पैसों से एकत्रित करनी पड़ी. समाज को सही दिशा देने के लिए जो खबरें भेजता हूं उन्हें भी स्थान नहीं दिया जाता है. आपके माध्यम से भड़ास4मीडिया के पाठकों को बताना चाहूंगा कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र में पत्रकारों का जो शोषण हो रहा है उसके विरोध में आगे आने का कष्ट करें.
भवदीय
क्रांति भटट
प्रभारी
दैनिक हिन्दुस्तान
गोपेश्वर-चमोली, बदरीनाथ











