Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

एक पत्रकार की वैचारिक छटपटाहट

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मेरी मुलाकात पत्रकार शिरिष दामले से हुई। शिरिष भी उन पत्रकारों में से एक हैं, जो आजकल एक अखबार में काम तो करते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे जो काम कर रहे हैं, वह नौकरी से अधिक कुछ भी नहीं है। उन्होंने बातचीत में जो भी कहा वह अकेला उनका नहीं आज खुद को पत्रकार कहने वाले बहुत से लोगों का दर्द है। इसमे भाषा-जाति और क्षेत्र का भी भेद नहीं है। हर तरफ कमोवेश एक सी स्थिति है। इसलिए अब इस बात को स्वीकार करने में किसी को आपत्ति नहीं रही है कि पत्रकारिता मिशन नहीं बल्कि धंधा है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मेरी मुलाकात पत्रकार शिरिष दामले से हुई। शिरिष भी उन पत्रकारों में से एक हैं, जो आजकल एक अखबार में काम तो करते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे जो काम कर रहे हैं, वह नौकरी से अधिक कुछ भी नहीं है। उन्होंने बातचीत में जो भी कहा वह अकेला उनका नहीं आज खुद को पत्रकार कहने वाले बहुत से लोगों का दर्द है। इसमे भाषा-जाति और क्षेत्र का भी भेद नहीं है। हर तरफ कमोवेश एक सी स्थिति है। इसलिए अब इस बात को स्वीकार करने में किसी को आपत्ति नहीं रही है कि पत्रकारिता मिशन नहीं बल्कि धंधा है।

अब यह बात पत्रकारिता की पढ़ाई करने आए छात्रों के ही गांठ बांध दी जाती है, समाज को बदलने का सपना लेकर इस क्षेत्र में आए हो तो कुछ और कर लो। पत्रकारिता के माध्यम से अब यह संभव नहीं है। वैसे शिरिष दामले का नाम यहां लेने के पीछे मुख्य वजह पत्रकारिता की निन्दा करना नहीं है। उस उम्मीद पर बात करना है, जिसकी राह दामले साहब ने दिखलाई। वे कहते हैं, ‘हम कुछ साथी पत्रकार जो अलग-अलग अखबारों में काम करते हैं, सोच रहे हैं एक साप्ताहिक अखबार अपनी आमदनी को जोड़कर निकालें। जिसमें वे सारी खबरें हों, जिसे हमारा अखबार अपनी-अपनी मजबूरी में छाप नहीं पाता।’ दामले साहब इस तरह की कोशिश में जुट गए हैं।

वैसे यह काम अकेले दामले साहब ही क्यों करें? इस बात को तो अभियान की तरह जिले-जिले में फैलाया जाना चाहिए। यदि एक जिले के दस पत्रकार भी महीने दो-दो हजार रुपए जोड़ लें तो एक साप्ताहिक अखबार मजे से निकाल सकते हैं। बिना विज्ञापनों पर निर्भर हुए। वैसे इस तरह का नेक काम करने के लिए कुछ लोग आगे जब आएंगे तो निश्चित तौर उनके अपने समाज से उन्हें मददगार भी मिलेंगे। कमाल की बात यह है कि यह अखबार वे सभी पत्रकार अपने-अपने अखबार में काम करते हुए निकाल सकते हैं। या इस तरह का प्रयास वे अपने प्रयत्नों से या किसी को प्रेरित करके शुरू करवा सकते हैं और इस तरह के प्रयास को वे अपना नैतिक और आर्थिक सहयोग तो दे ही सकते हैं।

आज छपने के अभाव में खत्म हो रही खबरों को जरुरत है, एक ईमानदार अखबार की। यदि एक पत्रकार की जानकारी में कोई खबर, पाठकों के बीच जाने से महरुम रह जाए तो यह पत्रकार की अपने पेशे के साथ बेईमानी ही कही जाएगी। इसलिए अब यही समय है, हम आगे बढ़े और व्यवस्था में रहते हुए उसमें सुधार के लिए प्रयास करें। दामले साहब की पीड़ा तो निश्चित तौर पर बहुत लोगों के दिल का दर्द है लेकिन उन्होंने जो कदम उठाने का निर्णय लिया है, वह भी वे सारे लोग अपनाने के लिए आगे बढ़े तो निश्चित तौर पर हमारी पत्रकारिता संवर सकती है। भूत-प्रेत, अपराध, सेक्स, सनसनी से बाहर निकल सकती है। जिन उम्मीदों पर बड़े अखबार खरे नहीं उतर रहे, उसे छोटे छोटे अखबार मिलकर बिल्कुल पूरा कर सकते हैं।

लेखक आशीष कुमार अंशु इंडिया फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट स्‍टडीज से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    February 13, 2011 at 11:47 am

    वाह क्या मेरे मन की बात कही है । आज इसी की जरुरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...