Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

चंडीगढ़ में थानेदार ने पत्रकार को हड़काया

लगता है चंडीगढ पुलिस अपने आदर्श वाक्य चंडीगढ़ पुलिस सदैव आपके साथ पर अमल नहीं करती है। उच्चाधिकारी पुलिस-पब्लिक के बेहतर तालमेल के दावे करते हैं जबकि नीचे के अफसर तालमेल बिगाडऩे में लगे हुए हैं। सेक्टर-19 के थानाधिकारी जनक राणा ने ऐसा ही किया है। देशसेवक के क्राइम रिपोर्टर अमन लूना द्वारा एक खबर के बारे में पूछने पर राणा को पता नहीं क्यों गुस्सा आ गया और उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

लगता है चंडीगढ पुलिस अपने आदर्श वाक्य चंडीगढ़ पुलिस सदैव आपके साथ पर अमल नहीं करती है। उच्चाधिकारी पुलिस-पब्लिक के बेहतर तालमेल के दावे करते हैं जबकि नीचे के अफसर तालमेल बिगाडऩे में लगे हुए हैं। सेक्टर-19 के थानाधिकारी जनक राणा ने ऐसा ही किया है। देशसेवक के क्राइम रिपोर्टर अमन लूना द्वारा एक खबर के बारे में पूछने पर राणा को पता नहीं क्यों गुस्सा आ गया और उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

पहले उन्होंने पीआरओ से ही पता करने को कहा। जब अमन को वहां से कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने फिर से जनक राणा से संपर्क किया इस बार राणा का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिस लहजे में पत्रकार से बात की उससे एक बार तो उसे यही लगा कि कहीं फोन गलत तो नहीं लग गया। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना को लेकर पत्रकार जानकारी चाहता था लेकिन उसे कुछ नहीं बताया गया। जब दोनों में बात बढ़ गई तो पत्रकार ने कह दिया मुझे आपके अफसर से शिकायत करनी पड़ेगी तो थानाधिकारी ने कह दिया चाहे जिससे शिकायत कर दो, जानकारी मुझसे तो अब मिलने से रही। उच्चाधिकारी अपने मातहत अधिकारियों पर नजर रखें वरना वर्दी की धौंस में ये लोग उनके वादे हवा में उड़ा सकते हैं।

आईजी प्रदीप श्रीवास्तव और एसएसपी नौनिहाल सिंह गौर करें कि थानाधिकारी जनक राणा ने पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया। क्या थाना क्षेत्र में किसी घटना की जानकारी मीडिया को देना गलत है? अगर नहीं तो उन्होंने मना क्यों कर दिया। अमन लूना ने जनक राणा की शिकायत एसएसपी नौनिहाल सिंह को लिखित में दी है। 24 घंटे बाद तक उनको कोई जवाब नहीं मिला है।

चंडीगढ़ से महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Imran Zaheer

    February 13, 2011 at 5:33 am

    [b][b][b]sab mili juli sarkaar hai., chahe wo police wala choti post par ho ya badi…patrkaar naam sun kar inke dimaag kharaab ho jate hai…shayed inke aise vayohaar ki aik wajah ye bhi hai..ki inki kaali kartooto ka bhandafod aksar patrkaaro dawara kiya jata raha..[/b][/b][/b]

  2. raj Kumar Parcha

    February 13, 2011 at 8:11 am

    Rajesh sir g.bahut hi bhadhiya vichar leker app log aaa rahe hai is chaeel k aa jane se yuva warg ko kafi suvidha milegi.(Raj Kuamar Parcha)Patiala punjab.M.9888749597.7696597100 THANKU

  3. ankur singh

    February 13, 2011 at 8:52 am

    aman luna ne awaj uthaker accha kaam kiya hai. aman badhi ho lege rehe sabhi log tumhere sath jurenge.

  4. chunnilal Dewangan

    February 13, 2011 at 9:50 am

    जनता के पास खबर समाचार के माध्यम से ही आती है ऐसे में पुलिसवालों के द्वारा पत्रकारों को ऐसा जवाब देना गलत है। पुलिस कहती फिरती है कि पुलिस सदैव जनता के साथ है जब पुलिस पत्रकारों का ही साथ नहीं दे रही है। तो क्या जनता का साथ देगी।

  5. ankur singh

    February 13, 2011 at 6:39 pm

    aman luna ji aapne thik hi kiya hai. sho jankari kyon nahi de raha tha yah bhi pata chal jayga agar ssp sachmuch mai press ki izzat kerte hain to unhe iska bhi pata langa chahiye.

  6. fateh singh

    February 15, 2011 at 4:54 am

    ssp nonihal singh ji iss janak rana ka kuch kero varna yah aapke pass patrkaron ki line lagva dega. jab esse log journilst ke saat essa kerte hain to aam logo ke sath kya kerte honge. aapne aate hi jis terah se jis terah se peradde karyi thi usme aapne inko tite to kuch kiya tha per ye log phir vesse hi kerne lege the. inhe dhila na rehne do, mushke kaso inki.

  7. prashant ruhela

    February 16, 2011 at 6:38 am

    LAGTA HAI POLICE MEDIA KI SOURCE KO BHUL CHUKI H UNKO YAAD DILANA PADEGA MEDIA KI SOURCES KA

  8. sayyed athar hussain

    February 19, 2011 at 2:35 pm

    HME AISE ADHIKARIO KO MILKAR SBAK SIKHANA CHAHIYE::PATRKAARO KO BHI APNI TAQAT KA ANDAZA KRANA CHAHIYE PAR YE MUMKIN NHI KYOKI AIK HMARI BIRADRI ME HI AIKA NHI ISLIYE HAMARI AAYE DINO IN LOGO KE HATHO BAIIZZTI HOTI RAHTI HE:ABHI BHI WAQT HE AAIK HOKAR INKO MUHTOD JWAB DE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...