Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘मुन्‍नी बदनाम हुई’ के बाद ‘साढ़े तीन बजे मुन्‍नी जरूर मिलना’

: भोजपुरी फिल्‍म के लिए गाया ममता शर्मा ने : सलमान खान अभिनित फिल्म दबंग में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाकर रातोंरात सुखिर्यों में आई गायिका ममता शर्मा अब एक बार फिर मुन्नी को जलवा बिखेरने वाली हैं। ममता शर्मा ने हाल ही में फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई ’ के लिए एक गाना गाया है, जिसके बोल है ‘साढ़े तीन बजे मुन्नी जरूर मिलना’। मजे की बात यह कि मुन्नी बदनाम हुई की तरह ही साढ़े तीन बजे मुन्नी जरूर मिलना आयटम नंबर ही होगा।

: भोजपुरी फिल्‍म के लिए गाया ममता शर्मा ने : सलमान खान अभिनित फिल्म दबंग में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाकर रातोंरात सुखिर्यों में आई गायिका ममता शर्मा अब एक बार फिर मुन्नी को जलवा बिखेरने वाली हैं। ममता शर्मा ने हाल ही में फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई ’ के लिए एक गाना गाया है, जिसके बोल है ‘साढ़े तीन बजे मुन्नी जरूर मिलना’। मजे की बात यह कि मुन्नी बदनाम हुई की तरह ही साढ़े तीन बजे मुन्नी जरूर मिलना आयटम नंबर ही होगा।

‘साढ़े तीन बजे मुन्नी जरूर मिलना’ उत्‍तर प्रदेश और बिहार में एक दशक पहले लोगों की जुबान पर चढ़ा था। इस लोकगीत की मूल गायिका थी ताराबानो फैजाबादी,  जिन्होंने मुन्नी बदनाम हुई का ममतामूल गाना लवंडा बदनाम हुआ नसीबन तेरे लिए गाया था। ‘प्राण जाई पर वचन न जाई ’ मूलत: भोजपुरी फिल्म है जिसका निर्माण निर्माता महिपाल दास गुप्ता ने किया है जबकि निर्देशक है केडी।

रामदेई फिल्म कंबाइन के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन, राजीव दिनकर की जोड़ी के अलावा निजाम खान, अक्षय सिंह, महक, रूचिका सिंह, जफर खान, विजय बहल, अरविंद सिंह, राजेश तोमर, शिवा वर्मा मामू तथा अशोक सेठ के अलावा राजेश सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के गानों को लिखा है विनय बिहारी व एस. कुमार ने जबकि संगीत दिया है राजेश रजनीश ने।

इस गाने को लेकर निर्माता महिपाल दास गुप्ता साफ करते है मैं वाराणसी का हूं, मैं खुद इस गाने का फैन हूं, मगर नयी पीढ़ी पुराने लोकगीतों को भूल रही है, बस जब मैंने फिल्म बनाना शुरू किया तो निर्देशक केडी तथा रविकिशन एवं राजीव दिनकर के सामने मैंने साढ़े तीन बजे मुन्नी गाना सुनाया। गाना सुनाते ही पूरी टीम ने कहा ये गाना चाहिए ही चाहिए और हमने ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ के लिए ममता शर्मा की आवाज में गाना रिकार्ड करवा दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...