मुंबई प्रेस क्लब ने शाहिद उस्मान बलवा की कंपनी डीबी रियल्टी को अपने पुरस्कार कार्यक्रम की स्पांसरशिप से हटा दिया है. प्रेस क्लब ने यह निर्णय 2जी स्पेक्ट्रम मामले में बलवा के शामिल होने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद लिया. मुंबई प्रेस क्लब 15 फरवरी को एक कार्यक्रम में खेल और क्राइम के पत्रकारों को सम्मानित करने वाली थी. इस कार्यक्रम का स्पांसर बलवा की कंपनी डीबी रियल्टी कर रही थी. इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाने थे.
गौरतलब है कि बलवा और डीबी रियल्टी पर आरोप है कि उसने तमिलनाडु के सीएम एम करुणानिधि के परिवार के चैनल कलैंगर चैनल को 214 करोड़ रूपये पहुंचाए. पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है.












danish azmi
February 13, 2011 at 5:24 pm
mumbai press club kaa sahi nirdya hai ,aur bhavishyaa mein aise puraskaroo ke liye isponser ship kerne wali compny aur vyakti ko press club koo janch parakh kerna chahiye ,kyoo ki media samaj kaa aaina hota hai ,aur desh virodhi evam ghotale bazoo se bachnaa aur benaqab kerna uddeshya hai DANISH AZMI THANE MUMBAI 9960603835
praveen khariwal
February 13, 2011 at 7:33 pm
badhai…