फरीदाबाद शहर से सिटीमेल समाचार पत्र का प्रकाशन पुन: आंरभ कर दिया गया है। सिटीमेल समाचार पत्र को फिलहाल साप्ताहिक रखा गया है। सिटीमेल का प्रकाशन वर्ष 2005 में सांध्य दैनिक के तौर पर हुआ था। दो साल तक चले सांध्य दैनिक सिटीमेल की लोकप्रियता का यह आलम था कि दोपहर दो बजे के बाद लोगों को सिटीमेल का इंतजार रहता था। यही नहीं बल्कि शहर के तमाम बड़े अखबारों के पत्रकार भी समाचार की प्रति लेने के लिए सिटीमेल के कार्यालय पर पहुंच जाते थे।
यह थी सिटीमेल की लोकप्रियता। लेकिन किसी कारण से सिटीमेल को सांध्य दैनिक के तौर पर अधिक समय तक नहीं चलाया जा सका। अब इस समाचार पत्र का प्रकाशन पुन: आरंभ किया गया है। फिलहाल इसे कुछ अंक साप्ताहिक निकालनेकी योजना है। इसके बाद सिटीमेल को पुन: सांध्य के तौर पर प्रकाशित किया जा सकता है। शहर के समाजसेवी संगठन, राजनेता एवं उद्योगपतियों ने
सिटीमेल के प्रकाशन पर संस्थान को बधाई संदेश भेजे हैं। प्रेस विज्ञप्ति











