तेज तर्रार पत्राकारों में शुमार किए जाने वाले एस 1 चैनल के विधि संवाददाता निखिल सिंह ने अच्छे पद और पैकेज पर वीओआई टीवी में पदभार ग्रहण कर लिया है। हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर शानदार पकड़ रखने वाले निखिल ने कम समय में ही बिना किसी जुगाड़ के और सिर्फ अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है जो युवा पत्रकारों के लिए मिसाल है।
निखिल ने एनसीआर इलाके के विधि मामलों के कई प्रकरणों पर काफी अच्छी कवरेज की है। हम निखिल को नई नौकरी पर ढेर सारी बधाई देते हैं। अगर आप भी निखिल को बधाई देना चाहते हैं तो ०९८७१७९५१४१ पर फोन कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि वीओआई टीवी में निखिल कुछ और धारदार ख़बरें और रिपोर्ट दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे।
-नई दिल्ली से हृदयेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट











