एचबीसी न्यूज चैनल से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना मार्निंग न्यूज, जयपुर से जुड़ गए हैं. उन्हें अखबार का सलाहकार संपादक बनाया गया है. उनके साथ सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक पद से रिटायर हुए अमर सिंह राठौड़ ने भी मार्निंग न्यूज ज्वाइन कर लिया है. दोनों लोगों को अखबार के रिलांचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मार्निंग न्यूज नए तेवर और कलेवर के साथ रिंलांचिंग में जुटा हुआ है. इसको पहचान देने की जिम्मेदारी वीर सक्सेना और अमर सिंह राठौड़ को सौंपी गई है. दोनों लोगों ने नई भर्तियां भी शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि वीर सक्सेना इसके पहले एचबीसी न्यूज चैनल में संपादकीय सलाहकार थे. उन्होंने पिछले दिनों प्रबंधन को खरी खोटी सुनाने के बाद इस्तीफा दे दिया था. वीर दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. विदेशों में भी वो पत्रकारिता कर चुके हैं.











