परिवर्तन भूमि, जयपुर से चार पत्रकारों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है. शंकर नागर, राहुल गौतम, भूपेंद्र सिंह और मनसिंह डबराल ने साथ में संस्थान को बॉय बोला है. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि प्रबंधन के रवैये से नाराज होकर चारों ने इस्तीफा दिया है.
इसके पहले भी इस अखबार को कई पत्रकार अलविदा कह चुके हैं. गौरतलब हो कि परिवर्तन भूमि का प्रकाशन शुरू करने से पहले इसके मालिकान ने लोक संपर्क डॉट कॉम नाम की वेबसाइट शुरू की थी. धमकी देने के आरोप में पुलिस ने वेबसाइट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद इन लोगों ने परिवर्तन भूमि नाम से समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू कर दिया.











