Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान के कई दिग्गज पत्रकारों से लिया गया इस्तीफा

दैनिक हिंदुस्तान के साथ कई दशक से जुड़े वरिष्ठ मीडियाकर्मियों से जबरन इस्तीफा लिए जाने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक विनोद वार्ष्णेय (ब्यूरो चीफ, दिल्ली), अरुण कुमार (बिजनेस एडीटर, दिल्ली), राजीव रंजन नाग (स्पेशल करेस्पांडेंट, दिल्ली), विवेक शुक्ला (स्पेशल करेस्पांडेंट, दिल्ली), अनिल वर्मा (स्पेशल करेस्पांडेंट, चंडीगढ़), श्रीपाल जैन (सीनियर असिस्टेंट एडीटर, दिल्ली), बीरेन मेहता (स्पेशल करेस्पांडेंट, दिल्ली), संदीप ठाकुर (सीनियर करेस्पांडेंट, दिल्ली) को संस्थान ने कार्यमुक्त कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली की स्पेशल करेस्पांडेंट शैलबाला का भी इस्तीफा तैयार है। शैलबाला को किसी तरह भनक लग गई और वे छुट्टी पर चली गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक कुल 18 लोगों को हटाया जाना है।

‘मिंट’ की पोलिटिकल एंड डिप्लोमेटिक एडीटर ज्योति मल्होत्रा कार्यमुक्त 

इनमें से अभी तक 9 लोगों के नाम पता चल सके हैं। बताया जाता है कि जनरल मैनेजर बासुकी नाथ ने इन सभी को एक एक कर बुलाया और सामने इस्तीफे का पत्र रखकर इस पर दस्तखत करने को कहा। ऐसा न करने पर टर्मिनेट कर दिए जाने की बात कही। इसको लेकर इन सभी वरिष्ठ मीडियाकर्मियों की नोकझोंक भी हुई लेकिन सबने दुखी मन से इस्तीफे पर हस्ताक्षर किया और घर लौट गए। बताया जाता है कि सभी को दो महीने की बेसिक सेलरी का चेक थमाया गया। यह एमाउंट एक महीने की संपूर्ण सेलरी के आधे से भी कम है। नौकरी से कार्यमुक्त किए गए लोगों में विनोद वार्ष्णेय सबसे वरिष्ठ हैं। वे लगभग 37 वर्ष से एचटी ग्रुप की सेवा में थे। विवेक शुक्ला आलराउंडर पत्रकार माने जाते हैं। विवेक ने एचटी और हिंदुस्तान दोनों के लिए हिंदी-अंग्रेजी में हजारों की संख्या में लेख, खबरें और कवर स्टोरी लिखी हैं। वे 23 वर्षों से इस ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक पहले चर्चा थी कि जिनकी उम्र 55 साल से ज्यादा है, उन लोगों को कार्यमुक्त किया जा सकता है लेकिन इस पैमाने पर विवेक शुक्ला, राजीव रंजन नाग और संदीप ठाकुर फिट नहीं बैठते। बावजूद इसके इन तीनों को कार्यमुक्त किया गया है। बताया जाता है कि आज पूरे दिन एचटी बिल्डिंग में हड़कंप मचा रहा। हिंदुस्तान के दूसरे मीडियाकर्मियों ने निकाले गए अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में उन्हें विदा करने एचटी बिल्डिंग के बाहर तक आए। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कई अन्य लोगों को भी इस्तीफे का पत्र थमाया जा सकता है।

एक अन्य खबर के मुताबिक ‘मिंट’ अखबार की पोलिटिकल एंड डिप्लोमेटिक एडीटर ज्योति मल्होत्रा को कार्यमुक्त कर दिया गया है। ज्योति आईएनएक्स से आईं थीं और वे इंडियन एक्सप्रेस के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...