Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

संदीप मलिक बने एचयूजे जींद के प्रधान

बृहस्पतिवार को यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संदीप मलिक को जिला प्रधान मनोनीत किया गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 18 मार्च को यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ होली खेली जाएगी।

बृहस्पतिवार को यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संदीप मलिक को जिला प्रधान मनोनीत किया गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 18 मार्च को यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ होली खेली जाएगी।

बैठक में संदीप मलिक ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया। मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सतेंद्र पंडित को वरिष्ठ उप-प्रधान, जितेंद्र बूरा को उप-प्रधान, सतीश जागलान को महासचिव, सुरेंद्र को कोषाध्यक्ष, रोहताश भोला, दिनेश को सचिव, महावीर मित्तल, राजेंद्र बिढ़ाण, केके जैन को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके साथ ही राकेश पानू को उचाना ब्लाक का प्रधान नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के लिए तन, मन तथा धन से सेवा करने का संकल्प भी लिया।

बैठक में 18 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। यह कार्यक्रम पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में मनाया जाएगा तथा इसमें जिला अधिकारियों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। बैठक को संबोधित करते हुए सक्रिय सदस्य सुभाष सैनी ने कहा कि यूनियन को बड़े स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इनमें जल बचाओ, महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करके सामाजिक कार्यों में भागीदारी की जा सकती है। हर तीसरे महीने यूनियन की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें सभी सदस्यों को शामिल होना निश्चित किया गया है। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. जितेन्द्र सहारण

    February 27, 2011 at 3:18 pm

    संदीप भाई को दोबारा से एच यू जे के जींद जिला प्रधान बनने बहुत बहुत बधाई.

  2. ravinder kaushik

    February 27, 2011 at 3:43 pm

    Sandeep Malik ke saath unki puri teem ko subhkamnaen. Umeed hai ki HUJ ki nai teem JIND ke patrkaroon ke lia kuch naya karke dikhlaegi.

  3. surendar kumar

    February 27, 2011 at 4:00 pm

    संदीप जी प्रधान तो बन गए अब पत्रकार भी बन जाओ. कम से कम मुझे नहीं पता कि आप किस समाचार पत्र में काम करते हैं. कई साथियों ने बताया की आप जींद में पंजाब केसरी के पत्रकार हैं, लेकिन पता यह भी चला की आजकल आपकी ब्यूरो प्रमुख से पट नहीं रही है और आपकी कोई खबर भी प्रकाशित नहीं हो रही है. आपके प्रधान बनने की खबर भी आपके पत्र में नहीं थी. एसे में जब आपकी खुद की आवाज भी बुलंद नहीं तो फिर आप दूसरों की आवाज कैसे बुलंद करेंगे. चलो फिर भी हमारी बधाई तो स्वीकार करो.

  4. Vipul Kaushik

    September 24, 2011 at 7:50 pm

    Sandeep Malik Ji wish you good luck.Hame sabhi patarkar sathion ko apke banene se bahut KHUSHI hue. Aap ese tareh aage badhte cholo hum sab aapke sath hai.Chunotion ki parwah mat karna.Hume malum hai na aap ki khabar lagti hai or dushmano ko acchi tarah dho dalti hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...