एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि मुंबई में एचटी मीडिया में हड़कंप मचा हुआ है. नंबर दो की कुर्सी हिलने के बाद से एचटी प्रबंधन बौराया हुआ है. इस कारण कई लोग अखबार को गुडबाय कह चुके हैं. डीएनए के लगातार बढ़ते ग्राफ के कारण एचटी खेमे में बेचैनी है. टाइम्स भी अपनी स्थिति मजबूत किए हुए हैं. एचटी से जाने वालों में डीजीएम सरकुलेशन रौनक अली, आरएम सरकुलेशन विजय सनाप और एएम सरकुलेशन कमलेश पाटकर प्रमुख हैं. ये लोग इस्तीफा दे चुके हैं. इनके जाने के बाद कई अन्य के भी सरकुलेशन से रिजाइन करने की खबर आ सकती है.











