: न्यूज24 के ‘आमने-सामने’ में बाबा रामदेव : योग गुरू बाबा रामदेव तैयार हैं कि उन्हें मिलने वाले पैसे के स्रोतों की कोई भी जांच एजेंसी सघन जांच कर ले। वे इसका स्वागत ही करेंगे। कांग्रेसी नेताओं क्रमश: दिग्विजय सिंह और पीएल पुनिया के उनके ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव कहते हैं, “मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत अदावत नहीं है। दिग्विजय सिंह राजा हैं। मेरा रिश्ता एक अति सामान्य परिवार से है। उनसे किसी मसले पर वाद-विवाद का प्रश्न ही नहीं उठता। पर उनको लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता ने भी स्पष्टीकरण दे दिया है कि दिग्विजय सिंह के बयानों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।”
काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जुझारू प्रतिबद्धता के साथ देश भर में आंदोलन चला रहे बाबा रामदेव ने उपर्युक्त टिप्पणी न्यूज 24 की प्रधान सम्पादक सुश्री अनुराधा प्रसाद के कार्यक्रम ‘आमने-सामने’ में तीखे सवालों की बौछार के दौरान की। बाबा रामदेव के साथ विशेष साक्षात्कार का शनिवार रात 8 बजे और रविवार को 10 बजे प्रसारण होगा।
पर कुछ व्यंग्य भरे लहजे में उन्होंने कहा, “मेरे पास इस तरह की कोई दवा नहीं है कि उनका (दिग्विजय सिंह )का इलाज हो सके। उनका इलाज कांग्रेस को ही करना चाहिए।”
‘बाबा, इसमें बुराई ही क्या है अगर दिग्विजय सिंह और पुनिया आपसे आपकी आयकर रिटर्न का ब्यौरा जाहिर करने के लिए कहते हैं …? इस सवाल से बिना विचलित हुए बाबा ने बताया, “मेरे ट्रस्ट का हर साल आ़डिट होता है. मेरा कोई बैंक खाता नहीं है। मेरी कोई सम्पत्ति नहीं है। मैं किसी भी जांच एजेंसी का मुकाबला करने के लिए तैयार हूं। मेरा सबकुछ पूरी तरह से पारदर्शी है। “
दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह के उनके अभियान का हिस्सा बनने से संबंधित एक सवाल के जवाब में बाबा कहने लगे, “ आप सिर्फ लक्ष्मण सिंह के बारे में ही क्यों बात कर रहे हैं। मेरे साथ तो देश की 99 फीसदी जनता है। वे मेरे अभियान का साथ दे रही है। और मुझे एक फीसदी की चिंता नहीं है। एक फीसदी लोग तो भगवान राम और सीता मां पर भी सवाल खड़े कर रहे थे। मेरे साथ तो वे कांग्रेसी भी हैं, जो गांधीवादी हैं।”
जिस तरह से कोई जननेता किसी मसले पर जनता का आह्वान करता है, उसी अंदाज में वे कहने लगे, ‘मेरा किसी नेता या पार्टी से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने इस तरह का स्पष्टीकरण सम्भवत: इसलिए दिया क्योंकि हाल के दौर में एक धाऱणा यह भी बन रही थी कि वे किसी दल की शह पर कांग्रेस पर हल्ला बोल रहे हैं।
‘बाबा, क्या आपको बुरा लगता है कि आपके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को लाल कृष्ण आडवाणी ने हाईजैक कर लिया?’ बाबा ने कहा, “कतई नहीं। मेरी तो हार्दिक इच्छा है कि सभी हमारे अभियान का हिस्सा बन जाएं। वास्तविकता यह है कि देश की बहुसंख्यक आबादी देश में भ्रष्टाचार के कारण आहत है। “
‘बाबा, क्या 2014 के लोकसभा चुनाव में लड़ेंगे?’ बाबा ने कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। पर वे बेहतर और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को चुनाव लड़वाएंगे।
‘बाबा, इस आरोप में कितनी सच्चाई है कि मुसलमान आपके अभियान या योग शिविरों में जाने से बचते है?’ बाबा ने कहा, ”इस आरोप में कोई आधार नहीं है कि उनके शिविऱों में मुसलमान नहीं आ रहे है, मैंने तो देवबंद के दारूल-उलूम में जाकर हजारों मुसलमानों को संबोधित किया। वहां से ही फतवा आया कि योग इस्लाम विरोधी नहीं।” प्रेस विज्ञप्ति












मदन कुमार तिवारी
March 4, 2011 at 11:24 am
रामदेव जी आप क्या मुझे अनुमति देंगे आपकी संपति की जांच करने की ? अगर आप तैयार हैं तो बताये कब आपके यहां आउं । मैं आपकी , आपके संस्थान की और कम्पनिया जो दवाईया बनाती है , उसकी जांच करना चाहता हूं , मेरा यह मानना है कि आपकी संपति काले धने की देन है , आप बार -बार सरकारी एजेंसी से जांच की बात क्यO करते हैं , यह तो वुशुद्ध राजनिति है । आपको पता है , लोग जिस तरह आपके पिछे दिवाने हैं , कोई सरकार हिम्मत नही कर सकती जांच करवाने की । आप मुझे जांच करने दे या खुद ्कुछ नाम सुझाये और मैं कुछ नाम सुझाता हूं , उन्हीं में से एक टीम गठित करके जांच करवा ले। मेरा मानना है कि व्यवसायिक घराने पर्दे के पिछे रहकर आपके आंदोलन का संचालन कर रहे हैं। नियत है सरकार को अस्थिर करना । अगर कोई पाठक रामदेव जी का ईमेल बता दे तो मैं उनको पत्र भेज कर जांच की अनुमति लेना चाहता हूं।
SRG
March 4, 2011 at 3:09 pm
MADAN KUMAR Tiwari,
Who are you? What is your states ? What is your qualification ? What kind of ability you have?
s.p.singh
March 6, 2011 at 2:45 am
भाई मदन कुमार तिवारी जी जैसा की आपका कथन है की बाबा के द्वारा घोषित आय के विषय में आपने उनकी जाँच के लिए समय माँगा है तो मेरा तो केवल इतना कहना है की किसी भी जाँच की जरूरत तो तब होगी जब कोई चोरी की हो जब ऐसा कुछ नहीं है तो बाबा को अपने केवल दो ट्रस्ट की बात करते है १-पतंजलि योग पीठ, २- पतंजलि दिव्या योग मंदिर परन्तु वह अपने तीसरे ट्रस्ट भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिसके अंतर्गत वह आजकल योग के साथ -साथ राजनीती की क्लास भी लेते है कोई बात नहीं करते – बाबा यह भी कहते देखे गए हैं की उनके नाम में कोई बैंक अकाउंट नहीं है उनके नाम में कोई संपत्ति भी नहीं है तो बाबा क्या यह बताएँगे की और कितने संतो के नाम पर संपत्तियां है या उनके बैंक अकाउंट है बाबा अपने आपको को ही भ्रमित कर रहें हैं. अब बाबा से मै भी एक मांग/याचना/अनुरोध/चुनौती कर रहा हूँ की वह जब INDIA TV (LIVE) पर श्री रजत शर्मा को अपने अकाउंट के कागज पब्लिक के सामने दिखा कर चुनौती दे रहें थे किसी भी जाँच लिए तैयार हैं तो वह केवल इतना करे की अपने सारे अकाउंट ( शुरू से अब तक ) अपने तीनो ट्रस्टों के वेब पेज पर ड़ाल दे जो चाहे देख ले इसमें कोई परेशानी भी नहीं है – दूध का दूध और पानी का पाने अपने आप नजर आ जायेगा – हाँ अगर बाबा ऐसा नहीं करते तो जरूर दाल में कुछ नहीं जयादा काला अपने आप नजर आ जायेगा– वैसे बाबा झूंट भी बहुत सफाई से बोलते है जब उनसे पूंछा गया की आपने स्काट्लेंड में जो टापू खरीदा है उसका पैसा कहाँ से आया तो बाबा ने जवाब में कहा की अंग्रेजो ने हम पर दो सौ साल तक राज किया है हमने अगर अब उनकी छाती पर खूंटा गाड़ दिया है तो किसी को क्या एतराज इस पर खूब तालियाँ बजी – क्या बाबा जनता को यह सन्देश देना चाहते है की कानून की अवहेलना करो — क्या यह सही जवाब है बाबा बड़ी सफाई से उत्तर गोल कर गए ? अब उन्हें कौन समझाए की कोई भी भारतीय ट्रस्ट वर्तमान कानूनों के होते हुए विदेश में कोई संपत्ति नहीं खरीद सकती इस बात का जवाब आज नहीं तो कल अवश्य ही देना होगा — एसपी. सिंह, मेरठ
raju
March 11, 2011 at 3:23 pm
had ho gayi, is desh me koi achha bhi soce to ungli uthane walo ki kami nahi, ab uppar comment karne walo do mahanubhawo ko hi lo, is desh me achha bolna or prayas karna bhi galat hai, ap logo ne kabhi lalu, mayawati se bhi pucha h kya ki unki kya sampatti hai, kuchh to natikta rakho ya fir kuch nahi kar sakte to faltu bate to mat karo