Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

किसी का फोटो किसी के नाम पर छाप रहा है हिन्दी का सबसे पुराना अखबार

: नाम के लिए कुछ भी करेगा : पत्रकारिता में ऐसे घुसपैठियों की कमी नहीं है जो नाम के लिए किसी भी स्तर तक उतरने के लिए तैयार हो जाते हैं. फोटोग्राफी के बारे में कहा गया है कि एक फोटो एक हजार शब्दों के बराबर होता है. इस वाक्य से न सिर्फ पत्रकारिता में फोटो के महत्व के बारे में पता चलता है बल्कि फोटोग्राफर के हुनर के बारे में भी जानकारी होती है. पलों और लम्हों को, जिसमें इतिहास बनता है और बिगड़ता है, कैद करना इतना आसान नहीं होता.

: नाम के लिए कुछ भी करेगा : पत्रकारिता में ऐसे घुसपैठियों की कमी नहीं है जो नाम के लिए किसी भी स्तर तक उतरने के लिए तैयार हो जाते हैं. फोटोग्राफी के बारे में कहा गया है कि एक फोटो एक हजार शब्दों के बराबर होता है. इस वाक्य से न सिर्फ पत्रकारिता में फोटो के महत्व के बारे में पता चलता है बल्कि फोटोग्राफर के हुनर के बारे में भी जानकारी होती है. पलों और लम्हों को, जिसमें इतिहास बनता है और बिगड़ता है, कैद करना इतना आसान नहीं होता.

लेकिन इस काम को अंजाम देने के लिए फोटोग्राफर न जाने किन-किन हालातों से संघर्ष करते हैं. लेकिन अब इस विधा में ऐसे लोग भी अपने हाथ-पैर मारने लगे हैं जिनका कैमरे किसी खास वक्त को कैद करने के लिए क्लिक तक नहीं करता और घर बैठे महोदय के कैमरे में वो पल कैद हो जाता है. गले में कैमरा लटकाए हर मौके पर अपने को खास मनवाने वाले ऐसे फोटोग्राफर हर शहर में देखे जा सकते हैं. ताजा प्रकरण वाराणसी में आयोजित वरूण-यामिनी के विवाह का है. विवाह की सारी रस्में हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटि मठ में पूरी की गईं.

सात मार्च रविवार को सम्पन्न हुए इस विवाह में प्रेस को मठ के अन्दर बने विवाह स्थल तक जाने ही नहीं दिया गया. हालाकि बाद में विवाह के रस्मों से जुड़े खास पल के फोटो जारी किए गए. ये फोटो हर अखबार में छपे. हद तो तब हो गई जब अनुज अग्रवाल नाम के एक फोटोग्राफर ने इस फोटो को अपने नाम से हिन्दी दैनिक आज के मुख्य पृष्ठ पर अपने नाम से छपवा दिया.

हिन्दी के सबसे पुराने अखबार ‘आज’ ने बिना पड़ताल किए ही सबके लिए जारी की गई आधिकारिक तस्वीर को अपने फोटोग्राफर के नाम से छाप दिया. इस घटना से पता चलता है कि कैसे सतही और कामचलाउ लोग पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर रहे हैं. उस अखबार को क्या कहें, जिसने आजादी के दौर में लोगों को जगाने का काम किया और आज उस अखबार में काम कर रहे लोग ही इतने बेखुद हैं कि वो किसी के फोटो को किसी के नाम से अपने मुख्य पृष्ठ पर छाप देते हैं और बड़े आसानी से एक गलत काम को सही साबित कर देते हैं.

बनारस से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepakdevmishra

    March 9, 2011 at 7:45 pm

    bhai ye to bilkul galat hai aisa nahi karna chaiye anuj g ko….

  2. reporter

    March 10, 2011 at 4:47 pm

    अरे भाई ये कोई नै बात नहिओ है. जबलपुर भास्कर में तो रोजाना विज्ञप्ति में आने वाली फोटो में फोटोग्र्फार का नाम चपता है.
    मालिक भी आंख बंद करके देखता है. इसकी एक वजह भी है वह पर पत्रकारों के गुट है जिनके अपने अपने प्रिए फोतोग्रपर का नाम और दुकान चलने में पूरा सहयोग करते है. नया कोई भी नहीं आ पता क्योंकि उस सबके पैर पड़ने पड़ते है. यकीं ना हो तो जबलपुर में किसी से भी पूछ सकते है.
    जबलपुर जर्नलिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...