टाइम्स ऑफ इण्डिया इसी माह के अन्त तक भोपाल एडिशन लांच करने जा रहा है. न्यूजप्रिन्ट मैटेरियल से लेकर प्रिन्टिंग प्रेस तक सबकुछ फाइनल हो चुका है. शीघ्र ही एक टीम बाम्बे से आकर पूरी तैयारियों को फाइनल टच देगी और उसके बाद माह अंत तक यह अचानक ही बाजार में आकर सबको चौंकाने को तैयार है. सर्कुलेशन और मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट की भर्तियों की प्रक्रिया पिछले माह से ही चल रही है और इसी सप्ताह वह भी पूरी हो जाएगी.
दैनिक भास्कर समेत भोपाल के कई अखबारों के अधिकारी टीओआई ज्वाइन करने के चक्कर में हैं. इनकी मीटिंग कुछ दिनों पहले टाइम्स के मुम्बई आफिस में हो चुकी है. टाईम्स ने प्रिन्टिंग का एग्रीमेन्ट नवदुनिया भोपाल से किया है. रोचक यह है कि टाइम्स का सबसे बड़ा कम्पटीटर हिन्दुस्तान टाइम्स भी नवदुनिया में ही छप रहा है. टाइम्स ऑफ इण्डिया से सबसे ज्यादा खतरा हिन्दुस्तान टाइम्स को है क्योंकि अभी हिन्दुस्तान टाइम्स का भोपाल में एक छत्र राज है. टाइम्स के सुबह आते ही इस अखबार को तेजी से डेन्ट लगने की संभावना है. इसी से घबराकर इनके भोपाल के सबसे बडे एजेन्ट योगेश मिश्रा सुबह डिस्ट्रीव्यूशन सेण्टर्स पर जाकर अपनी जमीन बचाने में लगे हैं. इनका सारा कारोबार एचटी के चलते ही है. एचटी में इनके पास गाड़ियों से लेकर डिस्पैच तक का ठेका है.












aditya
March 8, 2011 at 3:34 pm
Congrats….
Can u give me mail if for Bhoapl hr or GM for Job.
om prakash gaur
March 12, 2011 at 8:55 am
हमें भोपाल में हिंदी हिंदुस्तान और कानपुर जागरण से जुड़ा जागरण जैसे अखबार चाहिए तब आएगा मजा. सरकार आश्रित अखबारों की बजाय जनता आधारित अखबारों की लडाई देखने का मजा कुछ और ही होता है…