प्रकाशन संस्थान हिंदी साहित्य निकेतन 50 वर्षों की अपनी विकास-यात्रा और गतिविधियों को प्रस्तुत करने के लिए एक भव्य आयोजन कर रहा है. यह कार्यक्रम आगामी 30 अप्रैल को हिंदी भवन में दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर देश विदेश में रहने वाले लगभग 400 ब्लॉगरों का सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है. परिकल्पना समूह के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉगोत्सव 2010 के अंतर्गत चयनित 51 ब्लॉगरों को ‘सारस्वत सम्मान’ से नवाजा जाएगा.
इस मौके पर लगभग 400 पृष्ठों की पुस्तक ‘हिंदी ब्लॉगिंग : अभिव्यक्ति की नई क्रांति’, हिंदी साहित्य निकेतन की द्विमासिक पत्रिका ‘शोध दिशा’ के विशेष अंक (इसमें ब्लॉगोत्सव 2010 में प्रकाशित सभी प्रमुख रचनाओं को शामिल किया गया है), हिंदी उपन्यास ‘ताकि बचा रहे गणतंत्र’, रश्मि प्रभा के संपादन में प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘वटवृक्ष’ के प्रवेशांक के साथ कई अन्य किताबों का भी लोकार्पण होगा. इस कार्यक्रम में विमर्श, परिचर्चाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. पूरे कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से पूरे विश्व में किया जाएगा. इसकी रिकार्डिंग भी इंटरनेट पर मौजूद रहेगी.
इस मौके पर हिंदी के ग्यारह ब्लॉगरों को ‘हिंदी ब्लॉग प्रतिभा सम्मान-2011’ प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान हिंदी ब्लॉग जगत में ब्लॉगरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए हिंदी साहित्य निकेतन और नुक्कड़ डॉट कॉम की ओर से प्रारम्भ किया गया है.
हिंदी ब्लॉगिंग में अविस्मरणीय योगदान देने वाले 51 ब्लॉगरों को मोमेंटो, सम्मान पत्र, पुस्तकें, शाल एवं एक निश्चित धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित किए जाने वाले ब्लॉगरों का विवरण
1. वर्ष का श्रेष्ठ नन्हा ब्लॉगर – अक्षिता पाखी, पोर्टब्लेयर
2. वर्ष के श्रेष्ठ कार्टूनिस्ट – श्री काजल कुमार, दिल्ली
3. वर्ष की श्रेष्ठ कथा लेखिका – श्रीमती निर्मला कपिला, नांगल (पंजाब)
4. वर्ष के श्रेष्ठ विज्ञान कथा लेखक – डॉ. अरविन्द मिश्र, वाराणसी
5. वर्ष की श्रेष्ठ संस्मरण लेखिका – श्रीमती सरस्वती प्रसाद, पुणे
6. वर्ष के श्रेष्ठ लेखक – श्री रवि रतलामी, भोपाल
7. वर्ष की श्रेष्ठ लेखिका (यात्रा वृतान्त) – श्रीमती शिखा वार्ष्णेय, लंदन
8. वर्ष के श्रेष्ठ लेखक (यात्रा वृतान्त) – श्री मनोज कुमार, कोलकाता
9. वर्ष के श्रेष्ठ चित्रकार – श्रीमती अल्पना देशपांडे, रायपुर
10. वर्ष के श्रेष्ठ हिन्दी प्रचारक – श्री शास्त्री जे.सी. फिलिप, त्रिवेन्द्रम
11. वर्ष की श्रेष्ठ कवयित्री – श्रीमती रश्मि प्रभा, पुणे
12. वर्ष के श्रेष्ठ कवि – श्री दिविक रमेश, दिल्ली
13. वर्ष की श्रेष्ठ सह लेखिका – सुश्री शमा कश्यप, पुणे
14. वर्ष के श्रेष्ठ व्यंग्यकार – श्री अविनाश वाचस्पति, दिल्ली
15. वर्ष की श्रेष्ठ युवा गायिका – सुश्री मालविका, बैंगलोर
16. वर्ष के श्रेष्ठ क्षेत्रीय लेखक – श्री संजीव तिवारी, रायपुर
17. वर्ष के श्रेष्ठ क्षेत्रीय कवि – श्री एम. वर्मा, वाराणसी
18. वर्ष के श्रेष्ठ गजलकार – श्री दिगम्बर नासवा, दुबई
19. वर्ष के श्रेष्ठ कवि (वाचन) – श्री अनुराग शर्मा, पिट्सबर्ग अमेरिका
20. वर्ष की श्रेष्ठ परिचर्चा लेखिका – श्रीमती प्रीति मेहता, सूरत
21. वर्ष के श्रेष्ठ परिचर्चा लेखक – श्री दीपक मशाल, लंदन
22. वर्ष की श्रेष्ठ महिला टिप्पणीकार – श्रीमती संगीता स्वरूप, दिल्ली
23. वर्ष के श्रेष्ठ टिप्पणीकार – श्री हिमांशु पाण्डेय, सकलडीहा (यू.पी.)
24-25-26. वर्ष की श्रेष्ठ उदीयमान गायिका – खुशबू/अपराजिता/इशिता, पटना (संयुक्त रूप से)
27. वर्ष के श्रेष्ठ बाल साहित्यकार – श्री जाकिर अली ‘रजनीश’, लखनऊ
28. वर्ष के श्रेष्ठ गीतकार (आंचलिक) – श्री ललित शर्मा, रायपुर
29. वर्ष के श्रेष्ठ गीतकार (गायन) – श्री राजेन्द्र स्वर्णकार, जयपुर
30-31. वर्ष के श्रेष्ठ उत्सवी गीतकार – डॉ. रूपचंद्र शास्त्री ‘मयंक’, खटीमा एवं आचार्य संजीव वर्मा सलिल, भोपाल (संयुक्त रूप से)
32. वर्ष की श्रेष्ठ देशभक्ति पोस्ट – कारगिल के शहीदों के प्रति ( श्री पवन चंदन)
33. वर्ष की श्रेष्ठ व्यंग्य पोस्ट – झोलाछाप डॉक्टर (श्री राजीव तनेजा)
34. वर्ष के श्रेष्ठ युवा कवि – श्री ओम आर्य, सीतामढ़ी बिहार
35. वर्ष के श्रेष्ठ विचारक – श्री जी.के. अवधिया, रायपुर
36. वर्ष के श्रेष्ठ ब्लॉग विचारक – श्री गिरीश पंकज, रायपुर
37. वर्ष की श्रेष्ठ महिला चिन्तक – श्रीमती नीलम प्रभा, पटना
38. वर्ष के श्रेष्ठ सहयोगी – श्री रणधीर सिंह सुमन, बाराबंकी
39. वर्ष के श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लॉगर (पुरूष) – डॉ. सुभाष राय, लखनऊ (उ0प्र0)
40. वर्ष की श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लॉगर (महिला) – श्रीमती संगीता पुरी, धनबाद
41. वर्ष के श्रेष्ठ तकनीकी ब्लॉगर – श्री विनय प्रजापति, अहमदाबाद
42. वर्ष के चर्चित उदीयमान ब्लॉगर – श्री खुशदीप सहगल, दिल्ली
43. वर्ष के श्रेष्ठ नवोदित ब्लॉगर – श्री राम त्यागी, शिकागो अमेरिका
44. वर्ष के श्रेष्ठ युवा पत्रकार – श्री मुकेश चन्द्र, दिल्ली
45. वर्ष के श्रेष्ठ आदर्श ब्लॉगर – श्री ज्ञानदत्त पांडेय, इलाहाबाद
46. वर्ष के श्रेष्ठ ब्लॉग शुभचिंतक – श्री सुमन सिन्हा, पटना
47. वर्ष की श्रेष्ठ महिला ब्लॉगर – श्रीमती स्वप्न मंजूषा ‘अदा’, अटोरियो कनाडा
48. वर्ष के श्रेष्ठ ब्लॉगर – श्री समीर लाल ‘समीर’, टोरंटो कनाडा
49. वर्ष की श्रेष्ठ विज्ञान पोस्ट – भविष्य का यथार्थ (लेखक – जिशान हैदर जैदी)
50. वर्ष की श्रेष्ठ प्रस्तुति – कैप्टन मृगांक नंदन एण्ड टीम, पुणे
51. वर्ष के श्रेष्ठ लेखक (हिन्दी चिट्ठाकारी विषयक पोस्ट) – श्री प्रमोद ताम्बट, भोपाल
हिन्दी ब्लॉग प्रतिभा सम्मान-2011 पाने वाले ब्लॉगरों का विवरण :
1. श्री श्रीश शर्मा (ई-पंडित), तकनीकी विशेषज्ञ, यमुनानगर (हरियाणा)
2. श्री कनिष्क कश्यप, संचालक ब्लॉगप्रहरी, दिल्ली
3. श्री शाहनवाज़ सिद्दिकी, तकनीकी संपादक, हमारीवाणी, दिल्ली
4. श्री जय कुमार झा, सामाजिक जन चेतना को ब्लॉगिंग से जोड़ने वाले ब्लॉगर, दिल्ली
5. श्री सिद्दार्थ शंकर त्रिपाठी, महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा
6. श्री अजय कुमार झा, मीडिया चर्चा से रूबरू कराने वाले ब्लॉगर, दिल्ली
7. श्री रविन्द्र पुंज, तकनीकी विशेषज्ञ, यमुनानगर (हरियाणा)
8. श्री रतन सिंह शेखावत, तकनीकी विशेषज्ञ, फरीदाबाद (हरियाणा )
9. श्री गिरीश बिल्लौरे ‘मुकुल’, वेबकास्ट एवं पॉडकास्ट विशेषज्ञ, जबलपुर
10. श्री पद्म सिंह, तकनीकी विशेषज्ञ, दिल्ली
11. सुश्री गीताश्री, नारी विषयक लेखिका, दिल्ली












अनाम
March 10, 2011 at 3:01 am
मैं किसी के चयन पर सवाल नहीं उठा रहा हूं लेकिन मेरा मानना है कि राजतंत्र वाले वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय राजकुमार ग्वालानी को कोई भी पुरस्कार दिये बिना ये सूची भला कैसे पूरी हो सकती है।राजकुमार ग्वालानी का दावा है कि वो ब्लॉग जगत की गुटबाजी और गंदगी दूर करने के लिये ब्लॉगिंग करते हैं। इतने नेक विचार वाले ब्लॉगर को कोई सम्मान ना दिया जाना हम जैसे लोगों को थोड़ा अखर रहा है। मै फिर साफ करना चाहता हूं कि किसी फैसले पर मैं सवाल नहीं उठा रहा हूं बस अपनी राय रख रहा हूं।
पद्म सिंह
March 10, 2011 at 10:21 am
🙂 शुभकामनायें [url]http://padmsingh.wordpress.com[/url]:)
विनीत कुमार
March 10, 2011 at 2:00 pm
मुझे नहीं पता कि इसके चयन की प्रक्रिया क्या रही होगी और इसकी जूरी में कौन लोग शामिल रहे होंगे। पिछले एक-डेढ़ महीने से इन्टरनेट से दूर रहा तो शायद वोटिंग प्रक्रिया भी रही हो। लेकिन
इससे बड़ी बिडंबना और शायद कुछ नहीं हो सकती कि ब्लॉगिंग ने आज जो पहचना बनायी है,उसने मेनस्ट्रीम मीडिया को आइना दिखाते हुए बनायी है और इस कैटेगरी में एक भी पुरस्कार नहीं है। ब्लॉगिंग की पहचान लगातार सामाजिक मसलो,मीडिया के स्याह चेहरे को उजागर करने बनी है लेकिन उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। ऐसा लगता है कि ब्लॉगिंग की देन सिर्फ कहानीकारों,कवियों और तकनीक से जुड़े लोगों की रही है। मैं इसके प्रति असहमति दर्ज करता हूं।
dhirendra pratap singh
March 10, 2011 at 4:06 pm
sabhi mahanubhavo ko kotisah badhai aur subhkamnaye
dp singh from hindusthan samachar dehradun uttrakhand