कमला गोइन्का फाउण्डेशन द्वारा घोषित हिंदीतर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ हिंदी साहित्यकार के सम्मानार्थ घोषित ‘बाबूलाल गोइन्का हिंदी साहित्य पुरस्कार’ के लिए इस वर्ष डा. एम शेषन (चेन्नई) को उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति ‘तमिल संगम साहित्य’ के लिए तथा हिंदीतर क्षेत्र के हिंदी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार के सम्मानार्थ घोषित ‘रामनाथ गोइन्का पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार’ हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के संपादक राधेश्याम शुक्ल को दिया जाना निर्णित हुआ है.
कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सूचित किया है कि डा. एम शेषन को चेन्नई में आयोजित एक विशेष समारोह में 21000/- (इक्कीस हजार रुपये) की नगद राशि के साथ-साथ शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
इसी अवसर पर कमला गोइन्का फाउण्डेशन द्वारा तिरुवेंद्रम (केरल) निवासी वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डा. एनई विश्वनाथ अय्यर को ‘गोइन्का हिंदी साहित्य सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा.
राधेश्याम शुक्ल जी को अगस्त मास में हैदराबाद में आयोजित पुरस्कार समारोह में ‘रामनाथ गोइन्का पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार’ के लिए 51000/- (इक्यावन हजार रुपये) की नगद राशि के शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.












Sant Ram Pandey
March 27, 2011 at 3:38 pm
badhai ho bhai sahab.
santram pandey
meerut
Sant Ram Pandey
March 27, 2011 at 3:39 pm
badhai ho bhai sahab.
santram pandey
meerut