Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अब तक मुस्लिमों को नहीं मिला सच्‍चा नेता

: न्‍यूज एक्‍सप्रेस के मंथन में पत्रकारों से रूबरू हुए कमाल फारुकी : शुक्रवार को न्यूज एक्सप्रेस के मंथन कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए जाने-माने मुस्लिम बुद्धिजीवी कमाल फारुकी। उन्होंने कहा कि तमाम नेता मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें मुसलमानों का असली लीडर कोई नहीं दिखता। मुसलमानों के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने सत्ता में बैठे मुस्लिम नेताओं को भी ज़िम्मेदार करार दिया।

: न्‍यूज एक्‍सप्रेस के मंथन में पत्रकारों से रूबरू हुए कमाल फारुकी : शुक्रवार को न्यूज एक्सप्रेस के मंथन कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए जाने-माने मुस्लिम बुद्धिजीवी कमाल फारुकी। उन्होंने कहा कि तमाम नेता मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें मुसलमानों का असली लीडर कोई नहीं दिखता। मुसलमानों के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने सत्ता में बैठे मुस्लिम नेताओं को भी ज़िम्मेदार करार दिया।

उन्होंने साफ कहा है कि मुल्क में मुसलमानों की तरक्की के लिए उनके विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना होगा, लेकिन ऐसा करते वक्त उनके मज़हबी ज़ज्बात की भी कद्र करनी होगी, क्योंकि वो धर्म के मामले में बेहद संवेदनशील होते हैं। उनका आरोप था कि मुस्लिम नेता कुर्सी पाने के बाद अपनी बिरादरी को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी मुसलमानों के प्रति अपनी धारणा बदलनी होगी। मुस्लिम नेताओं की ऊलजुलूल बातों को तो मीडिया सुर्खियों में दिखाता है, लेकिन उनसे जुड़ी सकारात्मक और रचनात्मक बातों को मीडिया ज़्यादा तवज्जो नहीं देता। उन्होंने मुस्लिम बिरादरी के लिए जारी किए जाने वाले फतवों को गैरज़रूरी बताते इन पर रोक लगाने की ज़रूरत पर जोर दिया।

मंथन

सच्चर कमेटी को उन्होंने महज़ एक आईना करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस कमेटी ने कुछ सुझाव और आंकड़े जारी करके केवल मुसलमानों के हालात से देश को वाकिफ कराया है। उन्होंने कहा कि देश के हर आदमी की तरह मुसलमानों की भी अपनी परेशानियां हैं। मुसलमानों के आर्थिक हालात पर उन्होंने बांगलादेश के ग्रामीण बैंक की तर्ज पर एक समानांतर बैंकिग व्यवस्था पर ज़ोर दिया लेकिन साथ ही ये भी कहा कि ऐसी बैंकिंग व्यवस्था का होना बहुत ज़रूरी है, जिससे कि ब्याज के चलते किसी का व्यापार ना डूबे। उन्होंने सलाह दी कि मुसलमानों को शिक्षा के अधिकार कानून का फायदा उठाना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही मुसलमानों को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. harun nagori gujrat

    July 16, 2011 at 5:27 pm

    is bat sahi hay ke muslmano ko shi neta abhi tak nahi mi magr aek bat or bhi bay ke mislmano ne abhi tak koy sahi neta tudhahi n hi ke n un hone koy sache neta ka sath diya hay is ka mukhy karn hay ke jadatar aejyukesan ki kami.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...