दैनिक भास्कर के नोएडा ऑफिस में कार्यरत सीनियर मैनेजर सोनिया मदन शंकर ने इस्तीफा दे दिया है. वो कहां ज्वॉइन कर रही हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं दैनिक भास्कर डॉट कॉम भोपाल में कार्यरत उप संपादक अनुराधा गुप्ता ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. वो मूलतः कानपुर की रहने वाली हैं. पारिवारिक कारणों से वो अपने स्थानानतरण के लिए प्रयासरत थीं. भास्कर डॉट कॉम से पहले वो हिंदुस्तान में कार्यरत थीं. हालांकि उनकी नई ज्वॉइनिंग की सूचना नहीं है.











