वरिष्ठ पत्रकार विनादे वार्ष्णेय एक बार फिर मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने अंग्रेजी मासिक पत्रिका लोकायत के संपादक के रूप में ज्वाइन किया है. लगभग चार दशक का पत्रकारीय अनुभव रखने वाले विनोद वार्ष्णेय विज्ञान पत्रकारिता के जाने माने नाम हैं. इन्होंने अपने करियर का साढ़े तीन दशक हिंदुस्तान के साथ गुजारा.
विनोद दैनिक हिंदुस्तान के पुराने साथी हैं. ये लगभग 37 साल तक हिंदुस्तान से जुड़े रहे. पिछले साल रिटायर होने मंगलायन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में पत्रकारिता के छात्रों को शिक्षा दे रहे थे. इन्हें विज्ञान, विदेश नीति एवं पर्यावरण जैसे विषयों में महारत हासिल है. ये हिंदी के एकमात्र ऐसे पत्रकार हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में अर्थ सम्मिट टू को कवर किया.
विनोद एक दर्जन से ज्यादा देशों की यात्राएं कर चुके हैं. एक फेलोशिप के तहत अमेरिका में प्लांट बायोलाजी पर आयोजित कार्यशाला में भी शिरकत कर चुके हैं. एडस से निपटने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ युगांडा की यात्रा भी कर चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद भी ये विज्ञान पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय थे. पत्रकारिता के छात्रों को विज्ञान पत्रकारिता की कार्यशाला में विविध आयामों से परिचित कराया.
गौरतलब है कि लोकायत पत्रिका काफी समय से हिंदी में मासिक पत्रिका प्रकाशित कर रही थी. अब अंग्रेजी की पत्रिका निकालने जा रही है. विनोद जी पत्रिका के दिल्ली आफिस में बैठेंगे.












S.K.Singhal
March 15, 2011 at 9:02 pm
I have recently joined under him and am much proud to be so. Besides the above facts about him, he has a very good heart within him which cares and helps the genuine, encourages new ones (unlike a person of his calibre). Not to elaborate much I would simply pray for his brighter career for all times to come.
Raghuvir Sharan
March 16, 2011 at 10:12 am
Congratulations. I have grown up reading your science articles and now as a scientist I can only desire that you continue your work in science. It is much needed. I tried to find magazine Lokayat this morning at a nearby roadside news-stand, but failed to get. I assume the magazine is yet to come out. My best wishes.
ARUN KUMAR
March 16, 2011 at 12:09 pm
I am glad to know that Mr. Vinod Varshney has once again decided to return to active journalism by becoming the editor of Lokayat. I think, in his tenure, the newspaper shall scale new heights.
sandip thakur
March 17, 2011 at 2:11 pm
warm welcome to come back in active journalism vinod sir.media needs a people like you badly.see you soon
thanking you
sandip thakur
metro editor,mahanagar hindi daily