Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिजनेस भास्कर के दिल्ली आफिस में पुलिस पहुंची

बिजनेस भास्कर के दिल्ली स्थित आफिस में पिछले दिनों दिल्ली पुलिस पहुंच गई। मामला संपादक और एक पत्रकार के बीच का था। सूत्रों के मुताबिक बिजनेस भास्कर में कार्यरत एक पत्रकार का अवकाश को लेकर संपादक से बहस हुई। बात बढ़ते-बढ़ते इस्तीफे पर पहुंच आई। बताया जाता है कि पत्रकार ने इस्तीफा देने से मना किया तो संपादक तैश में आकर काफी कुछ कह और कर गए। संपादक के केबिन में हुई इस घटना से पूरा न्यूज रूम हतप्रभ हो गया। वरिष्ठों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया लेकिन पीड़ित पत्रकार ने आफिस से बाहर निकलने के बाद दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में और अपने साथ हुए बर्ताव के बारे में सूचित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद फौरन सक्रिय हुई दिल्ली पुलिस की एक टीम सीधे संपादक के केबिन में पहुंची और पूरे मामले के बारे में जांच-पड़ताल की। 

बताया जाता है कि पत्रकार ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए पुलिस-थाने की मदद लेने के बाद अब संपादक और बिजनेस भास्कर पर मुकदमा करने की तैयारी कर ली है। कुछ हफ्ते पहले हुई इस घटना की दिल्ली की मीडिया में चहुंओर चर्चा है। जबरन इस्तीफा देने से इनकार करने पर पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के बारे में जो भी सुन रहा है वो इस घटना और प्रवृत्ति की निंदा कर रहा है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...