भारतीय फोटो पत्रकार एवं संवाददाता दिलनाज बोगा को समाचार एजेंसी एएफपी ने केट वेब पुरस्कार के लिए चयनीत किया है. 33 वर्षीय बोगा को यह पुरस्कार कश्मीर में उनके बेहतर काम के लिए दिया गया है. एएफपी ने कल इस पुरस्कार की घोषणा की. गौरतलब है कि कैब वेब पुरस्कार की स्थापना 2008 में एएफपी के पत्रकार केट वेब के सम्मान में की गई है. पहली बार यह पुरस्कार किसी भारतीय को मिला है.











